7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'टाइम बम जैसी स्थिति'...भारत में डायबिटीज पर सबसे बड़ी रिसर्च! आंकड़ों ने...

‘टाइम बम जैसी स्थिति’…भारत में डायबिटीज पर सबसे बड़ी रिसर्च! आंकड़ों ने डराया

Published on

नई दिल्ली,

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एक नए शोध में डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत तेजी से दुनिया का ‘डायबिटीज कैपिटल’ बनता जा रहा है. द लैंसेट की हालिया स्टडी के मुताबिक, भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज है. स्टडी में कहा गया है कि पिछले चार सालों में ही डायबिटीज के मामलों में 44% की बढ़ोतरी हुई है.

द लैंसेट डाटबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-इंडिया डायबिटीज ने किया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है.

स्टडी में कहा गया कि 2019 में जहां भारत में डायबिटीज के सात करोड़ मरीज थे अब इस संख्या में 44% का उछाल आया है. शोध में कहा गया कि भारत की 15.3% आबादी (कम से कम 13.6 करोड़ लोग) प्री-डायबिटीज हैं. भविष्य में डायबिटीज होने के खतरे को प्री-डायबिटीज कहा जाता है. यह आंकड़ा पूर्व में डायबिटीज को लेकर लगाए गए अनुमानों से काफी अधिक है, जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अनुमान लगाया था कि भारत में लगभग 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से ग्रसित होंगे जबकि शोध में डायबिटीज मरीजों का असल आंकड़ा 10.1 करोड़ सामने आया है. वहीं, WHO का अनुमान था कि 2.5 करोड़ प्री-डायबिटीज होंगे लेकिन असल आंकड़ा इससे काफी बड़ा है.

एक दशक लंबा चला शोध
डायबिटीज पर किया गया यह शोध 10 सालों तक चला, जिसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा सर्वे कहा जा रहा है. मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन ने इस शोध को करने में ICMR की मदद की है. इसमें भारत के हर राज्य से लोगों ने हिस्सा लिया.

शोध की प्रमुख लेखिका और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रंजीत मोहन अंजना ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘यह स्थिति किसी टाइम बम जैसी है. अगर आप प्री-डायबिटीज हैं तो आपको डायबिटीज होने की आशंका बेहद ज्यादा है. प्री-डायबिटीज वाले 60 फीसदी लोगों में अगले पांच सालों में ये बीमारी हो ही जाती है.’

भारत के किस राज्य में सबसे अधिक डायबिटीज मरीज?
शोध में यह बात सामने आई है कि भारत में सबसे अधिक डायबिटीज मरीज गोवा में हैं. गोवा की 26.4% आबादी डायबिटीज से ग्रसित है. इसके बाद पुडुचेरी (26.3%) और केरल (25.5%) का स्थान आता है. उत्तर प्रदेश में सबसे कम 4.8% डायबिटीज मरीज हैं लेकिन यहां की लगभग 18% आबादी प्री- डायबिटीक है जो कि एक बड़ा खतरा है.

शोध में कहा गया है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में डायबिटीज का प्रसार कम है लेकिन साथ ही यह कहा गया है कि इन राज्यों में डायबिटीज के तेजी से बढ़ने का खतरा है.डॉ. अंजना कहती हैं कि जिन राज्यों में डायबिटीज के मामले कम हैं वहां प्री-डायबिटीज के मामले अधिक हैं.

डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी, सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल, बेंगलुरु के डायरेक्टर डॉ. मंजुनाथ मलिंगे कहते हैं कि देश में डायबिटीज के मामले और तेजी से बढ़ेंगे. वो कहते हैं, ‘डायबिटीज के मामलों में बढ़ोतरी के कई कारण हैं जैसे- अनहेल्दी लाइफस्टाइल, मोटापा और तनाव. आने वाले समय में महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ेंगे.’

क्या है डायबिटीज?
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. यह तब होती है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता या इंसुलिन का अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता. इंसुलिन पैंक्रियाज द्वारा बनाया गया एक हार्मोन है जो कार्बोहाइड्रेट के टूटने से बने ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए उपयोग करने में मदद करता है.

डायबिटीज के लक्षण- बार-बार पेशाब आना, नींद पूरी होने के बाद भी थकान महसूस होना, बार-बार भूख लगना, वजन कम होना, आंखों की रोशनी कम होना और धुंधला दिखाई देना, घाव का जल्दी न भरना आदि.

डायबिटीज से बचने के उपाय
सही लाइफस्टाइल, संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से हम कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं. डायबिटीज आनुवांशिक कारणों से भी होता है इसलिए कई बार इसे रोकना मुश्किल हो सकता है लेकिन एहतियात बरतकर हम इसके खतरे को कम कर सकते हैं. रोजाना आधे घंटे चलकर भी डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...