3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिआज मेरा बर्थडे है, शुक्रिया.. जब अरविंद केजरीवाल ने अपने जिगरी मनीष...

आज मेरा बर्थडे है, शुक्रिया.. जब अरविंद केजरीवाल ने अपने जिगरी मनीष को कुछ यूं किया याद

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जन्मदिन पर सरकार में उनके सहयोगी रहे मनीष सिसोदिया को याद करते दिखे। शराब घोटाले मामले में जेल में बंद सिसोदिया को याद करते हुए भावुक केजरीवाल ने कहा कि हम भारत में जन्म लेने वाले हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करेंगे। सुबह से केजरीवाल को लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते सबको धन्यवाद दिया।

जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया को किया याद
सीएम केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज मेरा जन्मदिन हे। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है, वह झूठे मामले में जेल में है, आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें – कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।’

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
सीएम केजरीवाल को दिल्ली के एलजी समेत देशभर के तमाम नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई, उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।’बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल आज 55 साल के हो गए। केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को हुआ था। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...