19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यआज लोग उसी उंगली को काटते हैं, जिसे पकड़कर चलना सीखा',वसुंधरा राजे...

आज लोग उसी उंगली को काटते हैं, जिसे पकड़कर चलना सीखा’,वसुंधरा राजे का इशारा किस ओर

Published on

उदयपुर/जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से रविवार को दिए गए बयान ने सियासत ने नई हलचल मचा दी है। उदयपुर में आयोजित एक समारोह में वसुंधरा राजे ने इशारे में बड़ा सियासी हमला किया है। इस हमले में उन्होंने अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि एक जमाना वह था, जब लोग किसी के किए हुए को मानते थे, लेकिन आज ऐसा दौर है, जब लोग उस अंगुली को पहले काटने का प्रयास करते हैं, जिसको पकड़ कर वह चलना सीखते हैं। वसुंधरा राजे के इस बयान से बीजेपी में खलबली मच गई है। वहीं बीजेपी के वसुंधरा राजे को साइडलाइन किए जाने की चर्चा के बीच राजनीतिक जानकार इस बयान के कई मायने निकाल रहे हैं।

एक दौर वह था जब वफा करते थे, आज अंगुली काटने का प्रयास करते थे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी समय बाद उदयपुर में अपने पुराने अंदाज में दिखी। समारोह के दौरान इशारों में अपने विरोधियों पर बड़ा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था, जब किसी के किए हुए को लोग मानते थे। उन्होंने कहा कि भंडारी जी ने राजस्थान में भैरव सिंह जी सहित कितने ही नेताओं को आगे बढ़ाया। वह उस समय वफा का दौर अलग ही था, लेकिन अब लोग उस अंगुली को पहले काटने का प्रयास करते हैं, जिनको पकड़कर वह चलना सीखे। वसुंधरा राजे के इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मची हुई हैं।

वसुंधरा ने इशारे में किस पर निशाना साधा?
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में बोल रही थी। इस दौरान वसुंधरा राजे ने इशारों में अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। राजनीतिक एक्सपर्ट वसुंधरा के इस बयान के मायने समझने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे ने इस बयान के जरिए अपने उन विरोधियों पर निशाना साधा है। जिन बीजेपी नेताओं को वसुंधरा राजे ने शुरुआत में सियासत में आगे बढ़ाया था और आज वो ही नेता किनारा करते हुए उनके विरोधी बन गए। उन नेताओं ने बीजेपी की ओर से वसुंधरा राजे को साइडलाइन किए जाने के बाद उनका साथ छोड़ दिया।

वसुंधरा ने कटारिया की जमकर तारीफ की
समारोह के दौरान वसुंधरा राजे ने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुलाबचंद कटारिया आजीवन अनुशासित सिपाही बनकट डेट रहे, गांव गांव घूमकर और पार्टी के लिए काम किया। कटारिया ने संगठन को मजबूत किया है, कटारिया बाइक पर जाते थे और आज बीजेपी के संगठन का वृक्ष खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कटारिया एक-एक आदमी को चुनकर लेकर आए हैं। उसका फल आज सबको देखने को मिल रहा हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद वसुंधरा राजे सियासत की सुर्खियों में
बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से कटी कटी रही। लोकसभा चुनाव में भी वह कहीं भी प्रचार में नहीं गई। इसको लेकर अब सियासत में जमकर चर्चा रही। इस दौरान बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए चूरू के नवनिर्वाचित सांसद राहुल कस्वां, देवी सिंह भाटी और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की। कस्वां ने कहा वसुंधरा से बड़ा कोई लीडर नहीं है। उधर, बीजेपी के नेताओं ने कहा कि यदि मैडम इस चुनाव में प्रचार करने के लिए जाती, तो बीजेपी और सीटें जीत सकती थी। उन्होंने कहा कि मैडम का प्रचार में हिस्सा नहीं लेना बीजेपी के लिए नुकसानदायक रहा हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...