12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिआज राहुल गांधी जी ने मुझे बहुत गालियां दीं, उनके बयानों पर...

आज राहुल गांधी जी ने मुझे बहुत गालियां दीं, उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा: अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गालियां देने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने सोमवार (13 जनवरी) को सीलमपुर में जनसभा की.

दिल्ली के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए. उन्होंने मुझे बहुत गालियाँ दीं. पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूँगा. उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है.”

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला
दिल्ली के सीलमपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “क्या आपको वह दिल्ली याद है जब शीला दीक्षित राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री थीं? अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. दिल्ली में इतना प्रदूषण है. क्या अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया? उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”अरविंद केजरीवाल उसी तरह प्रचार करते हैं जैसे पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं और लोगों से झूठे वादे करते हैं.”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...