13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'कल की रात बड़ी होगी', क्या ऐलान करने वाले हैं ट्रंप? एक...

‘कल की रात बड़ी होगी’, क्या ऐलान करने वाले हैं ट्रंप? एक ट्वीट ने पूरी दुनिया में मचाई खलबली

Published on

वॉशिंगटन,

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से एक दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी को सस्पेंस में डाल दिया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कल की रात बड़ी होगी. मैं इसे वैसे ही बताऊंगा जैसी यह है. (Tomorrow night will be big. I will tell it like it is).’

इस पोस्ट ने कई अटकलों को हवा दे दी है. ट्रंप का संबोधन मंगलवार को रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) पर निर्धारित है. यह उनके लिए अपनी प्राथमिकताओं को बताने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. ट्रंप की स्पीच प्रमुख नेटवर्क्स पर लाइव प्रसारित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस टॉप लीडर्स, ट्रंप कैबिनेट के सदस्य और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज मौजूद रहेंगे.

बड़े ऐलान कर सकते हैं ट्रंप
राष्ट्रपति बनने के बाद से, डोनाल्ड ट्रंप ने कई नीतिगत पहल शुरू की हैं, और मंगलवार का भाषण उनके लिए पूरे देश के सामने अपनी योजनाओं को पेश करने का एक बड़ा मौका होगा. हाल ही में हुए NPR/PBS News/Marist सर्वे के अनुसार, 53 प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं कि देश की स्थिति (State of the Union) कमजोर है. वहीं 54 प्रतिशत लोगों को लगता है कि देश गलत दिशा में जा रहा है.

क्या होता है स्टेट ऑफ द यूनियन?
‘State of the Union’ एक आधिकारिक शब्द है, जिसका मतलब देश की वर्तमान स्थिति से होता है. यह आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के वार्षिक भाषण को संदर्भित करता है, जिसमें वे देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, विदेश नीति और प्रमुख नीतियों पर अपनी राय रखते हैं और भविष्य की योजनाएं साझा करते हैं.

हालांकि ट्रंप के कल के भाषण को आधिकारिक रूप से ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (State of the Union) संबोधन नहीं कहा जा रहा है, क्योंकि यह विशेष शब्द आमतौर पर राष्ट्रपति के बाद के वर्षों के भाषणों के लिए उपयोग किया जाता है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...