12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहा, 17 मजदूरों की मौत, अभी...

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहा, 17 मजदूरों की मौत, अभी भी मलबे में दबे 30 से 40 मजदूर

Published on

आइजोल

मिजोरम में एक बड़ी घटना हुई है। यहां के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं। कई अन्य अब भी लापता हैं। मौके पर राहत दल काम कर रहा है। रेलवे की ओर से आशंका जताई गई है कि पुल के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब हादसा हुआ, तब करीब 40 लोग काम कर रहे थे। राहत और बचाव के लिए रेलवे अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

सीएम ने जताया शोक
घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शोक व्यक्त किया है। जोरमथांगा ने पोस्ट किया, ‘इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द ठीक हो जाएं। बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।’ पीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

ममता बनर्जी ने लगाई अधिकारियों की टीम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मिजोरम में आज एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के दुखद ढहने के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिसमें कई साइट श्रमिकों की जान चली गई, जिनमें से कुछ हमारे मालदा जिले से संबंधित थे। मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे बचाव/सहायता कार्यों के लिए तुरंत मिजोरम प्रशासन के साथ समन्वय करें। मालदा जिला प्रशासन को शोक संतप्त परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए संपर्क करने को कहा गया है। हम प्रभावित परिवारों के निकट संबंधियों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देंगे। पीड़ितों के प्रति एकजुटता, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...