11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान से रची गई ट्रेन हाईजैक की साजिश, सैटेलाइन फोन से संपर्क......

अफगानिस्तान से रची गई ट्रेन हाईजैक की साजिश, सैटेलाइन फोन से संपर्क… पाकिस्तान आर्मी का बड़ा दावा

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि बलूचिस्तान में ट्रेन के अपहरण की पूरी योजना अफगानिस्तान में बैठे आतंकवादियों ने बनाई थी। बुधवार को 36 घंटे की घेराबंदी के बाद पाकिस्तान आर्मी ने ऑपरेशन के खत्म होने की घोषणा की थी। यह बलूचिस्तान और पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार था जब पूरी ट्रेन को अगवा कर लिया गया हो। यह खूंखार हमला मंगलवार को दोपहर 1 बजे शुरू हुआ था, जब हथियारबंद लड़ाकनों ने बलूचिस्तान प्रांत के सिबी शहर के बास सुनसान पहाड़ों में 400 से अधिक यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस को कब्जे में ले लिया।

इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली, जो बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर सशस्त्र आंदोलन चला रहा है। ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तानी सेना ने चरमपंथियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। बुधवार रात को पाकिस्तान आर्मी ने अभियान के खत्म होने की घोषणा की और बताया कि सुरक्षा बलों ने 33 हथियारबंद हमलावरों को मार गिराया और सभी बचे हुए यात्रियों को बचा लिया गया। इस हमले में सेना ने 21 यात्रियों की मौत की बात स्वीकार की है।

अफगानिस्तान में मौजूद समूहों पर आरोप
पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने एक बयान में अफगानिस्तान में मौजूद आतंकवादी नेता पूरी घटना के दौरान सैटेलाइट फोन के जरिए हमलावरों के संपर्क में रहे। इसमें कहा गया है कि ‘खुफिया रिपोर्टों ने स्पष्ट रूप से पुष्टि की है कि हमले की योजना और निर्देशन अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी सरगनाओं ने किया था, जो पूरी घटना के दौरान आतंकवादियों से सीधे संपर्क में थे।’

तालिबान से ऐक्शन की मांग
इसमें आगे कहा गया कि ‘पाकिस्तान को उम्मीद है कि अंतरिम अफगान सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगी और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने से इनकार करेगी।’ आईएसपीआर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक निजी न्यूज चैनल दुनिया न्यूज से बात करते हुए अफगानिस्तान पर आतंकवादियों के समर्थन के आरोपों को दोहराया। चौधरी ने कहा कि इस हमले ने खेल के नियमों को बदल दिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बदलाव होंगे।

डीजी आईएसपीआर ने कहा, ‘मैं साफ तौर पर कहता हूं, जो भी ऐसा करेगा उसे पकड़े जाएगा और न्याय के घेरे में लाया जाएगा। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जाफर एक्सप्रेस की यह घटना खेल के नियमों को बदल देती है।’ उन्होंने इसके पीछे विदेशी ताकतों के शामिल होने की बात कही और जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कसम खाई।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...