26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरहस्यमय गुलाबी रोशनी से चमका ऑस्ट्रेलिया का आसमान, एलियन 'हमले' को लेकर...

रहस्यमय गुलाबी रोशनी से चमका ऑस्ट्रेलिया का आसमान, एलियन ‘हमले’ को लेकर डरे लोग

Published on

कैनबरा

रात के अंधेरे में आसमान में अचानक एक रहस्यमय गुलाबी रोशनी फैल गई, जिसे देख कर ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग हैरान हो गए। विक्टोरिया के मिल्ड्यूरा में लोगों ने जब रहस्यमयी लाइट को देखा तो वह डर गए। उन्हें लगा जैसे दुनिया खत्म होने वाली हो गई है और कोई तबाही आ रही है। लेकिन इस दौरान एक महिला रोज़ी हेज़ बिना डरे लाइट के सोर्स तक गईं। जब वह उस जगह पहुंचीं जहां से लाइट आ रही है तो कहानी कुछ और ही निकली।

रोज़ी हेज़ ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें फोन कर इस लाइट के बारे में बताया। जब लाइट उनके बच्चों ने देखा तो वह डर गए। इस कारण वह ये जानने के लिए निकल पड़ीं कि आखिर लाइट कहां से आ रही है। उन्होंने इस लाइट की फोटो भी शेयर की, जिसमें लोगों ने अलग-अलग संभावनाएं जताईं। कुछ ने इसे एलियन UFO बताया तो कुछ ने इसे उल्कापिंड बता दिया। लेकिन जब रोज़ी वहां पहुंची तो ये गांजा (Cannabis) का खेत निकला।

गांजे की हो रही थी खेती
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक रोज़ी ने कहा, ‘मैं अपनी कार से जा रही थी और मेरी मां फोन पर थीं. तभी पीछे से मेरे पिता ने कहा कि मैं जल्दी अपना डिनर खत्म कर रहा हूं, क्योंकि दुनिया खत्म होने वाली है।’ एक अन्य स्थानीय महिला ने बताया कि उसे पहले लगा कि ये गुलाबी चांद की रोशनी है। लेकिन बाद में ध्यान दिया कि लाइट नीचे से जा रही थी। लाइट के सोर्स पर पहुंचने पर पता चला कि यह एक दवाई बनाने वाले गांजा का खेत है। ये खेत कैन फार्मास्युटिकल्स का है। एक बंद क्षेत्र में इसकी खेती होती है और इसे उगाने के लिए कॉमर्शियल गुलाबी LED लाइट इस्तेमाल होती हैं।

दवाइयां बनाने में होता है इस्तेमाल
जिस रात आसमान में लाइट दिखी उस समय एक पर्दा खुला रह गया, जिसके कारण तेज रोशनी आसमान में देखने को मिली। 2016 में मेडिकल ग्रेड का गांजा ऑस्ट्रेलिया में वैध घोषित कर दिया गया। इसका इस्तेमाल कई दवाओं में होता है। हालांकि दवा को मौज मस्ती के लिए लेना अपराध है। कुछ बीमारियों में इससे बनी दवाई दी जाती है। जिस कंपनी का ये फार्म है उसने जून में अपनी पहली फसल तैयार की थी। अब उसे एक नई कैप्सूल बनाने का लाइसेंस मिला है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...