11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिन्ना के मजार पर श्रद्धांजलि, पाकिस्तानी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास... रूस की...

जिन्ना के मजार पर श्रद्धांजलि, पाकिस्तानी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास… रूस की भारत के दुश्मन से दोस्ती तो देखें

Published on

मॉस्को

रूस और पाकिस्तान तेजी से एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। इससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है। अभी तक रूस ने भारत से दोस्ती के चलते पाकिस्तान से दूरी बनाकर रखी हुई थी। लेकिन, बदले भू-राजनीतिक समीकरण ने इन दोनों देशों को करीब आने पर मजबूर किया है। रूस और पाकिस्तान ने हाल में ही एक नौसैनिक अभ्यास को भी अंजाम दिया है। इसमें रूसी नौसेना के तीन युद्धपोत शामिल थे। पिछले साल ही रूस और पाकिस्तान ने मालवाहक जहाजों के जरिए सीधे व्यापार को भी शुरू किया है। पाकिस्तान ने रूस से सीमित मात्रा में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की भी खरीद की है।

रूस-पाकिस्तान ने किया नौसैनिक अभ्यास
बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना और रूसी नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास अरेबियन मानसून-VI का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिससे समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेना के कई युद्धपोत और दूसरी संपत्तियां शामिल थीं, जिनमें पाकिस्तानी नौसेना का एक डिस्ट्रॉयर, एक ऑफशोर पेट्रोल वेसल, एक फास्ट अटैक क्राफ्ट (मिसाइल), एक समुद्री गश्ती विमान और एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) शामिल था।

पाकिस्तानी वायु सेना ने भी लिया हिस्सा
पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमानों ने भी विभिन्न परिचालन श्रृंखलाओं में भाग लिया। इस अभ्यास में मल्टी डायमेंशनल समुद्री युद्धाभ्यास और अंतर-संचालन को बढ़ाने और आम समुद्री सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए एक समन्वित गश्त शामिल थी। समुद्री चरण से पहले, रूसी नौसेना के जहाजों को कराची में होस्ट किया गया था, जहां कई तरह की बैठकें हुईं। इनमें क्रॉस-शिप विज़िट, हार्बर ड्रिल और टेबलटॉप चर्चाएँ शामिल थीं।

जिन्ना की मजार पर गए रूसी नौसैनिक
इसके अतिरिक्त, रूसी नौसेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और मजार-ए-कायद पर पुष्पांजलि अर्पित कर पाकिस्तान के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान पहुंचे रूसी युद्धपोतों में फ्रिगेट आरएफएस रेज्की, आरएफएस अल्दार त्सिडेंजापोव और मध्यम समुद्री टैंकर आरएफएस पेचेंगा शामिल हैं। रूसी नौसेना के युद्धपोत लंबे समय के अंतराल के बाद पाकिस्तान पहुंचे हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...