8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यत्रिपुरा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया भगवान जगन्नाथ का रथ, धू-धूकर...

त्रिपुरा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया भगवान जगन्नाथ का रथ, धू-धूकर जल गए 6 श्रद्धालु, 15 झुलसे

Published on

कुमारघाट,

त्रिपुरा में बड़ा हादसा हो गया है. यहां के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही थी. रास्ते में रथ बिजली की हाई टेंशन तार से जा टकराया. इसके कारण उसमें करंट फैल गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. 15 लोग झुलस गए हैं. घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना उनाकोटी जिले के कुमारघाट में आज शाम करीब साढ़े चार बजे हुई. यहां पर भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव मनाया जा रहा था. जिसमें भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी निकाली जा रही थी.

लोहे से बने विशाल रथ को हजारोंं लोग अपने हाथों से खींच रहे थे. इसी दौरान लोहे का रथ रास्ते से निकले बिजली के हाई टेंशन तारों से जा टकराया. रथ में तेज करंट फैल गया और दो दर्जन के करीब लोग करंट की चपेट में आ गए. करंट के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए है.

शवों में लग गई थी आग
जिन लोगों की मौत हुई है उनके शरीर में आग लग गई थी. लोग चीख रहे थे और उनके सामने शव में आग लगी हुई थी. लोग चाह कर भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. घटना के बारे में पुलिस, फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई. वहीं, झुलसे हुए 15 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

133 केवी ओवरहेड केबल से टकराया था रथ
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया था. वहीं, हादसे को लेकर सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी का कहना है कि 6 की मौत हुई है और 15 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों की हालत नाजुक है.

सीएम माणिक साहा ने शोक किया व्यक्त
वहीं, इस हादसे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. साथ ही कहा है कि वे घायलों के लिए जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. यह भी कहा है कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ी है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...