9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यTRS नेता ने बांटीं शराब की बोतलें और मुर्गा... KCR की नैशनल...

TRS नेता ने बांटीं शराब की बोतलें और मुर्गा… KCR की नैशनल पार्टी लॉन्च से पहले ‘सेलिब्रेशन’ पर विवाद

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की आम बैठक पांच अक्टूबर को दशहरे के दिन तेलंगाना भवन में हो रही है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) इस बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदल सकते हैं और इसे तत्काल राष्ट्रीय पार्टी घोषित किया जा सकता है। इस बीच टीआरएस नेता का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। नई पार्टी का ऐलान अभी नहीं हुआ है, इससे पहले भी टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि श्रीहरि अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते नजर आ रहे हैं। टीआरएस प्रमुख केसीआर और उनके बेटे और मंत्री केटी रामाराव के बड़े कटआउट भी उनके साथ है, जहां श्रीहरि चिकन और शराब की बोतलें बांट रहे हैं।

भंडारे जैसा लगाया काउंटर
श्रीहरि ने एक काउंटर लगाया। यह काउंटर किसी भंडारे के काउंटर जैसा था। काउंटर से लोगों को शराब की बोतल और मुर्गा दिया गया। मुर्गा और शराब की बोतल लेने के लिए लोग लंबी लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। काउंटर के पास केसीआर और उनके बेटे केटीआर का बड़ा कटआउट लगा है। दोनों के कटआउट पर लाल और पीले रंग के फूलों की बड़ी माला पड़ी नजर आ रही है।

लोडर में भरकर लाए जिंदा मुर्गे और शराब
काउंटर के पीछे एक लोडर खड़ा नजर आ रहा है। इस लोडर में जिंदा मुर्गे और शराब की बोतलें रखी दिख रही हैं। काउंटर खाली होते ही लोडर में रखे मुर्गे और बोतलें निकालकर फिर बंटने शुरू हो जाते।

केसीआर लॉन्च कर रहे पार्टी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव (केसीआर) बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इसको लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रीहरि ने कहा कि वह चाहते हैं कि केसीआर भारत के प्रधानमंत्री बनें और केटीआर तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this