13.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटैरिफ वॉर के बीच ट्रंप प्रशासन का फरमान... चीनी लोगों से रोमांस...

टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप प्रशासन का फरमान… चीनी लोगों से रोमांस ना करें अमेरिकी वर्कर्स

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार चीन से इतना घबराई है कि अब वह अपने अधिकारियों के चीनी लोगों से प्यार पर भी पहरा लगा रही है। अमेरिका को अब चीन में तैनात अपने कर्मचारियों का चीनी नागरिकों से रिश्ता मंजूर नहीं है। इसके लिए बकायदा आदेश जारी किया गया है। अमेरिकी सरकार ने चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों, साथ ही परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त ठेकेदारों पर चीनी नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को इस बारे में जानकारी मिली है।

दूसरे देशों में नहीं है ऐसी कोई रोक
मामले से अवगत चार लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एपी को इस नीति के बारे में बताया जिसे जनवरी में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने चीन छोड़ने से कुछ समय पहले लागू किया था। कुछ अमेरिकी एजेंसियों ने पहले से ही ऐसे रिश्तों को लेकर सख्त नियम लगा रखे हैं। हालांकि, अन्य देशों में अमेरिकी राजनयिकों के लिए स्थानीय लोगों के साथ ‘डेटिंग’ करना और उनसे शादी तक करना भी असामान्य नहीं है।

पिछले साल की नीति का विस्तार
पिछले साल गर्मियों में इस नीति को सीमित रूप में लागू किया गया था, जिसके तहत अमेरिकी कर्मियों को चीन में अमेरिकी दूतावास और पांच वाणिज्य दूतावासों में गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले चीनी नागरिकों के साथ ‘रोमांटिक और यौन रिश्ता’ रखने पर रोक लगा दी गई थी। प्रतिबंध से अवगत दो लोगों ने ‘एपी’ को बताया कि नई नीति पर पहली बार पिछली गर्मियों में चर्चा हुई थी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी संबंधी प्रतिनिधि सभा की चयन समिति ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

नई नीति के दायरे में मुख्य भूमि चीन में अमेरिकी मिशनों को शामिल किया गया है, जिसमें बीजिंग में दूतावास और गुआंगझू, शंघाई, शेनयांग और वुहान में वाणिज्य दूतावास के साथ हांगकांग के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास शामिल हैं। यह चीन के बाहर तैनात अमेरिकी कर्मियों पर लागू नहीं है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...