11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PM मोदी समेत दूसरे नेताओं को नहीं दिखाना चाहते थे टेंट और...

‘PM मोदी समेत दूसरे नेताओं को नहीं दिखाना चाहते थे टेंट और गड्ढे’, ऐसा क्यों बोले ट्रंप

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे विदेशी नेता जब उनसे मिलने आएं, तो उन्हें वॉशिंगटन DC में टेंट, ग्रैफिटी (किसी पब्लिक प्लेस में दीवार पर बनी चित्र या लिखावट) और टूटी-फूटी सड़कें दिखें. इसलिए उन्होंने राजधानी की सफाई के आदेश दिए हैं.

शुक्रवार को न्याय विभाग में दिए गए एक बयान में ट्रंप ने कहा, ‘हम अपने शहर को साफ कर रहे हैं. इस महान राजधानी को सुधार रहे हैं. अब यहां अपराध नहीं होने देंगे, ग्रैफिटी हटाएंगे, टेंट हटा रहे हैं और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’

ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन DC की मेयर म्यूरियल बाउजर अभी तक सफाई का अच्छा काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने देखा कि स्टेट डिपार्टमेंट के सामने हर जगह टेंट लगे हुए थे. मैंने कहा कि इन्हें हटाना होगा, और तुरंत हटा दिया गया. अब तक सब सही चल रहा है. हम चाहते हैं कि हमारी राजधानी दुनिया भर में चर्चा का विषय बने.’

ट्रंप ने यह भी बताया कि जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री उनसे मिलने आए, तो उन्होंने पहले से यह सुनिश्चित किया कि उनके रास्ते में टेंट, ग्रैफिटी, टूटी सड़कें या गंदगी न दिखे. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने पहले ही जांच करवाई कि उनके रास्ते में कुछ भी खराब न दिखे. मैं नहीं चाहता था कि वे टेंट देखें, ग्रैफिटी देखें, टूटी सड़कें और गंदगी देखें. हमने सब कुछ साफ कर दिया और शहर को खूबसूरत बना दिया.

उन्होंने आगे कहा कि वे वॉशिंगटन DC को पूरी तरह से सुरक्षित बनाएंगे. ट्रंप ने जोर देकर कहा, ‘जब लोग यहां आएं, तो न उन्हें लूटा जाए, न गोली मारी जाए, न कोई अन्य अपराध हो. हमारी राजधानी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतरीन होगी, और इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा.’

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में ट्रंप से द्विपक्षीय बैठक के लिए पहुंचे थे. यह ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद चौथे विदेशी नेता की मुलाकात थी. इससे पहले ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह II का स्वागत किया था. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर भी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनसे मुलाकात कर चुके हैं.

पीएम मोदी का बदला गया था रास्ता
ट्रंप ने कहा, ‘जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति ये सभी लोग… ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सभी पिछले डेढ़ सप्ताह में मुझसे मिलने आए थे और जब वे आए… तो मैंने मार्ग परिवर्तित कराया था। मैं नहीं चाहता था कि वे तंबू लगे देखें। मैं नहीं चाहता था कि वे भित्तिचित्र देखें। मैं नहीं चाहता था कि वे सड़कों पर टूटे हुए बैरियर और गड्ढे देखें। हमने इसे सुंदर बना दिया।’

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...