11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'खराब' पेंटिंग पर ट्रंप ने जताया था गुस्सा, अब पुतिन ने भेजा...

‘खराब’ पेंटिंग पर ट्रंप ने जताया था गुस्सा, अब पुतिन ने भेजा ऐसा गिफ्ट, गदगद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप बीते रविवार को अपनी एक खराब पेंटिंग देखकर भड़क गए थे और अब खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें उनकी बेहद ही खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट की है. नई पेंटिंग फिलहाल सामने नहीं आई है और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव का कहना है कि तस्वीर ट्रंप को पुतिन का ‘पर्सनल गिफ्ट’ है. राष्ट्रपति पुतिन के गिफ्ट से ट्रंप बेहद खुश हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने पुतिन की तरफ से गिफ्ट के तौर पर दिए गए ट्रंप की पेंटिंग को ‘सुंदर’ बताया है. उन्होंने कहा, ‘पेंटिंग रूस के एक प्रमुख कलाकार ने बनाई है जो कि सुंदर चित्र है.’ हालांकि, उन्होंने और कुछ कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘ट्रंप साफ तौर पर पेंटिंग से प्रभावित हुए हैं.’ट्रंप ने पुतिन की तरफ से भेजी गई तस्वीर पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है.

रूस-अमेरिका रिश्तों में बढ़ती मधुरता का प्रतीक है ट्रंप को पुतिन का तोहफा
पुतिन का तोहफा जनवरी में ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में आई मधुरता को दिखाता है. एक इंटरव्यू में, विटकॉफ ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति का रवैया बहुत अच्छा रहा है. वो 10 दिनों पहले ही पुतिन से मिले थे. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी तब पुतिन ने ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी.पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पेंसिल्वेनिया की एक रैली में ट्रंप पर हमला हुआ था जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे.

अपनी ‘खराब’ तस्वीर को लेकर भड़के ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप अपनी तस्वीरों को लेकर कितने सजग रहते हैं, इसका उदाहरण रविवार को उस वक्त देखने को मिला जब वो कोलोराडो स्टेट कैपिटल में लगी अपनी एक तस्वीर पर भड़क गए.तस्वीर को लेकर कोलोराडो के गवर्नर जेरेड पोलिस और तस्वीर बनाने वाली पेंटर सारा बोर्डमैन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ पर एक पोस्ट किया है.

ट्रंप ने लिखा, ‘कोई भी इंसान अपनी खराब तस्वीर या पेंटिंग पसंद नहीं करता है. कोलोराडो कैपिटल हिल में गवर्नर ने मेरी जो तस्वीर लगाई है, उसे जानबूझकर खराब किया गया था. शायद मैंने ऐसी तस्वीर पहले कभी नहीं देखी. गवर्नर पोलिस ने इसे हटाने का आदेश दिया है.’

ट्रंप ने सारा पर अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा, ‘इसी कलाकार ने राष्ट्रपति ओबामा की भी तस्वीर बनाई थी और वे शानदार दिखते हैं, लेकिन मेरी ऐसी पेंटिंग बनाई है… यह सच में बहुत खराब है. उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी कला भी घटती जा रही है. इस तस्वीर के होने के बजाए, वहां मेरी तस्वीर का न होना ही बेहतर है.’ सारा ने ट्रंप की तस्वीर 2019 में बनाई थी. कोलोराडो ऑफिस से ट्रंप की तस्वीर हटा दी गई है और अब वहां उनकी नई पेंटिंग लगाने के लिए क्राउड फंडिंग की जा रही है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...