11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप भी वेटिंग लिस्ट में... पुतिन ने घंटेभर कराया अमेरिकी राष्ट्रपति को...

ट्रंप भी वेटिंग लिस्ट में… पुतिन ने घंटेभर कराया अमेरिकी राष्ट्रपति को इंतजार, फिर की 90 मिनट बात

Published on

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा जाता है कि वह जिन नेताओं को पसंद नहीं करते हैं, मुलाकात से पहले उन्हें इंतजार कराते हैं. और ऐसे नेताओं की फेहरिस्त लंबी है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध सीजफायर पर चर्चा के लिए टेलीफोन पर ही बात करने के लिए उन्होंने ट्रंप को एक घंटे का इंतजार कराया. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन ने फोन पर बातचीत के लिए ट्रंप को एक घंटे का इंतजार कराया. उन्होंने एक घंटे बाद ट्रंप से यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की.

इस दावे को लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पुतिन एक बिजनेस कॉन्फ्रेंस में है और इस कार्यक्रम के होस्ट एलेक्जेंडर शोखिन उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से बात भी करनी है. इस पर पुतिन मुस्कुराकर कंधे उचकाते हुए कहते हैं कि उनकी मत सुनना… इस पर शोखिन कहते हैं कि अब हमें देखना होगा कि इस पर ट्रंप क्या कहते हैं. इस पर पुतिन कहते हैं कि मैं ट्रंप की बात नहीं कर रहा था. मैं क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव की बात कर रहा था.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन शाम पांच बजे क्रेमलिन पहुंचे थे. वह ट्रंप का फोन आने के तय समय के एक घंटे बाद क्रेमलिन पहुंचे थे. इसके बावजूद दोनों नेताओं के बीच लगभग 90 मिनट तक बातचीत हुई.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत को लेकर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने किसी राष्ट्राध्यक्ष को बैठक या बातचीत के लिए लंबा इंतजार कराया है. पुतिन ने 2014 में एंजेला मार्केल को 6 घंटे तक इंतजार कराया था. बैठक का मुद्दा यूक्रेन ही था. जर्मनी और रूस के बीच यूक्रेन को लेकर तनावपूर्ण स्थितियां पनप रही थीं. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक होने वाली थी लेकिन पुतिन ने मार्केल को करीब 4 घंटे 15 मिनट तक इंतजार कराया था.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...