13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले ट्रंप- मैंने और मस्क ने वादा...

सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले ट्रंप- मैंने और मस्क ने वादा किया था, पूरा किया, बाइडेन ने तो छोड़ रखा था

Published on

अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी हो गई है. दोनों स्पेसएक्‍स के ड्रैगन कैप्‍सूल के जर‍िए धरती पर उतरे. सुनीता की धरती पर वापसी का जश्न मनाया जा रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से कहा, जब मैं ऑफिस (राष्ट्रपति बनने के बाद) में आया तो मैंने एलॉन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता और बुच विल्मोर) वापस लाना होगा. बाइडेन (पूर्व राष्ट्रपति) ने उन्हें छोड़ दिया है. उन्होंने उन्हें त्याग दिया. अब वे वापस आ गए हैं. उन्हें बेहतर होना होगा और जब वे बेहतर हो जाएंगे तो वे ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति ऑफिस) में आएंगे.

‘जो वादा किया था, वो पूरा किया’
इससे पहले व्हाइस हाउस ने एक्स पर लिखा, जो वादा किया, उसे निभाया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था. आज उनकी सुरक्षित रूप से लैंडिंग हो गई है. एलॉन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का शुक्रिया.

सुनीता के चेहरे पर थी मुस्कान
सुनीता अमेर‍िकी स्‍पेस एजेंसी नासा की एस्‍ट्रोनॉट हैं. सुनीता जब ड्रैगन कैप्सूल से निकलीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी. उन्होंने लोगों का अभिवादन किया. तयशुदा योजना के मुताबिक सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के समंदर के तट पर सुनीता का यान उतरा. सुनीता की वापसी के बाद आधी रात को ही भारत में जश्न मनने लगा. सुनीता के पैतृक गांव मेहसाणा में सबसे ज्यादा खुशी का इजहार किया गया. लोग गरबा डांस करने लगे. गांव में दिवाली जैसा माहौल था.

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की समदंर के तट पर लैंडिग के बाद का सफर भी काफी रोमांचकारी था. ड्रैगन कैप्सूल को एक जहाज पर रखा गया था. हर किसी का नजर इस बात पर थी कि 17 घंटे के बाद कैप्सूल से निकलने वाले चारों अंतरिक्ष विज्ञानियों की हालत क्या होगी, लेकिन जब एक-एक करके चारों एस्ट्रोनॉट बाहर निकले तो उनके चेहरे पर जोश और जज्बा था.

दरअसल, 8 जून 2024 में सुनीता और विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष में गए थे और उसके बाद वो वापस नहीं लौट पाए. इसे 10 दिवसीय मिशन माना जा रहा था. लेकिन सिस्टम में खराबी आने के कारण दोनों की वापसी नहीं हो सकी.

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...