17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के 'गांधी' बने विपक्ष के नेता, चुनाव में कमाल करेंगे भारत...

तुर्की के ‘गांधी’ बने विपक्ष के नेता, चुनाव में कमाल करेंगे भारत विरोधी एर्दोगन का सफाया? समझें

Published on

अंकारा

मई महीने में तुर्की में चुनाव होने हैं। इसके लिए विपक्षी दल राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। सभी विपक्षी दल एर्दोगन के खिलाफ अपना एक नेता चुनने के लिए सहमत हो गए हैं। कमाल किलिकडारोग्लू मुख्य सेक्युलर विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) के नेता हैं। कमाल विपक्ष की ओर से एर्दोगन को टक्कर देंगे। पिछले दो दशक से एर्गोगन सत्ता में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव उनके लिए बेहद कठिन हो सकता है। एर्दोगन की सरकार वाले तुर्की ने भारत के ऑपरेशन दोस्त के बाद भी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान का साथ दिया।

पिछले महीने आया भूकंप इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भूकंप के कारण लोगों की एर्दोगन के प्रति नाराजगी बढ़ी है। एर्दोगन जब भी इन भूकंप प्रभावित इलाकों में जा रहे थे, तब लोग उनका विरोध कर रहे थे। कमाल किलिकडारोग्लू पूर्व सिविल सेवक हैं। जब उन्हें छह-दलीय विपक्षी गठबंधन की ओर से नेता चुना गया तो उनके समर्थकों की भीड़ ने नारे लगाए। कमाल किलिकडारोग्लू को ‘तुर्की का गांधी’ भी कहा जाता है। वह तुर्की में सिविल राइट्स, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की वकालत करते रहे हैं।

‘हमारा लक्ष्य शांति’
हालांकि किलिकडारोग्लू के कई सहयोगियों को डर है कि उनके पास वोटों को अपनी ओर करने की ताकत नहीं है। उन्होंन अपने समर्थकों से वादा किया है कि वे लोगों की राय के साथ ही तुर्की पर शासन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शांति है। हम देश में समृद्धि, शांति और आनंद चाहते हैं। उन्होंने यह भी वादा किया है कि वह देश को एक संसदीय प्रणाली की ओर वापस ले जाएंगे। 2018 में सत्ता में आने के बाद एर्दोगन ने इसे राष्ट्रपति प्रणाली में बदल दिया था।

एर्दोगन पर साधा निशाना
CHP को आधुनिक तुर्की के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने बनाया था। यह देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। हालांकि 1990 के दशक से यह सत्ता से बाहर है। कमाल ने अल्पसंख्यक समूहों को अपनी ओर करने के साथ दक्षिणपंथी दलों के साथ गठबंधन कर बैलेंस बनाने की कोशिश की है। फरवरी में आए भूकंप में 45,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। भूकंप के बाद कमाल ने कहा कि एर्दोगन की सरकार ने भ्रष्टाचार के कारण खराब भवनों के निर्माण की अनुमति दी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...