10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK आर्मी चीफ के खिलाफ Tweet, इमरान की पार्टी के सांसद गिरफ्तार,...

PAK आर्मी चीफ के खिलाफ Tweet, इमरान की पार्टी के सांसद गिरफ्तार, कपड़े उतार कर हुई पिटाई!

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ ट्वीट के आरोप में इमरान खान की पार्टी के एक सांसद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पीटीआई सांसद आजम स्वाति के कपड़े उतारकर पिटाई की गई। कोर्ट में पेशी के दौरान गिरफ्तार सांसद ने पुलिस पर ज्यादती करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पीटीआई सीनेटर आजम स्वाति की गिरफ्तारी सेना प्रमुख सहित देश के इंस्टीट्यूशन्स के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में हुई है। सांसद स्वाति ने अपने ट्वीट में जनरल बाजवा से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और हमजा शहबाज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बरी किए जाने पर सवाल किया था। इसी के जवाब में पीटीआई सांसद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सेना प्रमुख सहित देश के इंस्टीट्यूशन्स के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया है।

सांसद आजम स्वाति ने ट्वीट में क्या लिखा था
आजम स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “मिस्टर बाजवा आपको और आपके साथ कुछ और लोगों को बधाई। आपकी योजना वास्तव में काम कर रही है और सभी अपराधी इस देश की कीमत पर मुक्त हो रहे हैं। इन ठगों के मुक्त होने से आपने भ्रष्टाचार को वैध कर दिया है। अब आप इस देश के भविष्य की भविष्यवाणी कैसे करते हैं।” अदालत में पेशी के बाद गिरफ्तार पीटीआई सांसद ने कहा कि उन्हें कानून तोड़ने, संविधान या मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें “बाजवा” का एक नाम लेने के लिए गिरफ्तार किया गया है। और यही कानून का उल्लंघन है। सांसद से पूछा गया कि उन्हें किसने गिरफ्तार किया तो उन्होंने कहा कि एफआईए की टीम ने मुझे पकड़ा है। सांसद ने आरोप लगाया कि उन्हें एजेंसियों ने प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि एफआईए ने एक सांसद को नंगा कर दिया और पिटाई की। मैं यह देश को बता रहा हूं।

पीटीआई सांसद के खिलाफ दर्ज FIR में क्या लिखा है
इस्लामाबाद में एफआईए के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग सेंटर में दर्ज की गई एफआईआर रिपोर्ट में लिखा है कि स्वाति ने पाकिस्तान के इस्लामिक गणराज्य के राज्य संस्थानों और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण इरादों और गुप्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ट्वीट किया था। पाकिस्तानी सेना के सेनाध्यक्ष सहित सरकारी अधिकारियों को बदनाम करने की नीयत थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि इस तरह के “ट्विटर अकाउंट यानी @AzamKhanSwatiPK के माध्यम से दोष लगाने और नाम देने का डराने वाला ट्वीट, सशस्त्र बलों के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच दरार पैदा करने और पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ऐसे लोग देश की न्यायिक प्रणाली को कमजोर कर रहे हैं और सैन्य कर्मचारियों को उनके अधिकारियों के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

अदालत में पेशी के दौरान क्या हुआ
पीटीआई सांसद आजम स्वाति की तरफ से बाबर अवान, सरदार मसूफ खान और कैसर जादून सीनियर सिविल जज शब्बीर भट्टी की इस्लामाबाद सेशंस कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान एफआईए ने कोर्ट से सांसद आजम स्वाति की 8 दिनों की फिजिकल रिमांड की मांग की। जिस पर स्वाति के वकीलों ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के आधार पर की गई है। न्होंने यह भी आरोप लगाया कि देर रात नजरबंदी के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके बाद अदालत ने स्वाति को दो दिन के फिजिकल रिमांड पर भेज दिया और आदेश दिया कि पीटीआई नेता को रिमांड अवधि से पहले और बाद में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाए। इसने अधिकारियों को स्वाति को 15 अक्टूबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने अपने लिखित आदेश में कहा कि स्वाति ने गुरुवार तड़के तीन बजे गिरफ्तार होने के बाद प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। एफआईए ने अदालत को सूचित किया था कि स्वाति के ट्विटर अकाउंट की टेक्निकल जांच भी की जानी है। अदालत ने कहा कि स्वाति को आगे की जांच और उसके अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की बरामदगी के लिए दो दिन के रिमांड पर भेजा जा रहा है।

पीटीआई सांसद की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल
सांसद की गिरफ्तारी के बाग इमरान खान की पार्टी ने शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मंत्री और पीटीआई नेता चौधरी ने ट्वीट किया कि स्वाति को प्रताड़ित करने की खबरें परेशान करने वाली हैं। पाकिस्तान में राजनीतिक बंदियों को प्रताड़ित करना एक नई बात हो गई है। पीटीआई के कार्यकाल में मानवाधिकार मंत्री रहीं शिरीन मजारी ने आजम स्वाति के हिरासत में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। खैबर पख्तूनख्वा के वित्त मंत्री और पीटीआई नेता तैमूर झागरा ने स्वाति की रिहाई की मांग की।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...