11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयट्विन टावर तो ढह जाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के जिम्मेदारों पर आखिर कब...

ट्विन टावर तो ढह जाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के जिम्मेदारों पर आखिर कब होगा ऐक्शन?

Published on

नोएडा

सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसायटी सेक्टर-93 ए में अवैध बने टि्वन टावर रविवार को ढहा दिए जाएंगे। ये अवैध टावर बनवाने वाले नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई अभी फाइलों में ही चल रही है। अथॉरिटी की तरफ से 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में दर्ज करवाई गई एफआईआर पर विजिलेंस की कार्रवाई भी नोएडा अथॉरिटी के दौरे और टि्वन टावर देखने तक ही सीमित रही है।

अथॉरिटी में चल रही विभागीय जांच में भी सवाल-जवाब चल रहे हैं। यही नहीं विभागीय जांच में आरोपी तत्कालीन किसी आईएएस या पीसीएस अधिकारी को भी शामिल नहीं किया गया है। जिनकी जांच चल रही है वह भी जवाब अपनी सहूलियत के हिसाब से समय मांगते हुए दे रहे हैं। इनकी विभागीय जांच में अथॉरिटी को 11 आरोपी अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने की मंजूरी शासन से मिली थी

सुप्रीम कोर्ट का 31 अगस्त 2021 को आदेश आने के बाद नोएडा अथॉरिटी में तत्कालीन अधिकारियों का भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बना था। सुप्रीम कोर्ट ने भी अथॉरिटी को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। इसके बाद सीएम के आदेश पर जांच को हाई लेवल एसआईटी का गठन हुआ। एसआईटी जांच के बाद अथॉरिटी ने जो एफआईआर करवाई है उसमें 24 तत्कालीन अधिकारी आरोपी हैं।

इन अधिकारियों की तैनाती 2004 से 2012 तक अथॉरिटी में रही है। इनकी विभागीय जांच में अथॉरिटी को 11 आरोपी अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने की मंजूरी शासन से मिली थी। यह विभागीय जांच अथॉरिटी के एसीईओ प्रवीण मिश्रा कर रहे हैं। आरोप पत्र जारी होने के बाद पहले इन आरोपी अधिकारियों ने कई दस्तावेज अथॉरिटी से मांगे। फिर अब अपने जवाब अथॉरिटी में पहुंचाए हैं।

जवाब देने वालों में तत्कालीन प्लानिंग असिस्टेंट टीएन पटेल, नगर नियोजक अशोक कुमार मिश्र, सहायक प्रबंधक अनीता, ऋतुराज व्यास सीनियर मैनेजर प्लानिंग, प्रॉजेक्ट इंजीनियर बाबूराम, विमला सिंह तत्कालीन सह आयुक्त नगर नियोजक, एमसी त्यागी तत्कालीन प्रॉजेक्ट इंजीनियर, मुकेश गोयल मैनेजर प्लानिंग शामिल हैं।

इनमें ऋतुराज व्यास, विमला सिंह और मुकेश गोयल ने एक-एक आरोप पत्र पर जवाब देने का और समय मांगा है। तीन अधिकारियों ने जवाब ही नहीं दिए हैं। जवाब देने वालों में भी कई अधिकारी कुछ और दस्तावेज की दरकार बताकर कुछ बिंदुओं पर समय मांग रहे हैं।

पीसीएस, आईएएस के खिलाफ विभागीय जांच पर फैसला नहीं
टि्वन टावर को लेकर हुए भ्रष्टाचार में पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह, एसके द्विवेदी, पूर्व एसीईओ आरपी अरोड़ा, पूर्व ओएसडी यशपाल सिंह, पीएन बाथम भी आरोपी हैं। इनके खिलाफ विजिलेंस में एफआईआर तो दर्ज करवाई गई है। विभागीय जांच में ये आईएएस और पीसीएस अब तक बचे हुए हैं।

नीचे के अधिकारियों पर ही आरोप पत्र जारी करने का निर्णय शासन से हुआ है। सूत्रों की मानें तो इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए शासन की मंजूरी अथॉरिटी को चाहिए। यह मंजूरी अथॉरिटी ने मांगी है। लेकिन शासन से कोई जवाब अब तक नहीं आया है।

पूर्व की सरकारों के करीबी थे आरोपी अधिकारी
टि्वन टावर के लिए नियम ताक पर रखकर सुपरटेक बिल्डर को मंजूरी देने वाले अथॉरिटी के अधिकारी बीएसपी-सपा सरकार में पावरफुल स्थिति में थे। एक सीईओ की तो सीधे तत्कालीन सीएम के ऑफिस में पहुंच थी। बाकी अधिकारियों पर भी सरकार और शासन की विशेष कृपा चर्चित थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...