16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयTwitter डाउन? कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस, कर्मचारियों को भेजा घर

Twitter डाउन? कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस, कर्मचारियों को भेजा घर

Published on

नई दिल्ली,

Twitter यूजर्स को लॉगइन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बहुत से यूजर्स को एरर कोड नजर आ रहा है. हालांकि यह दिक्कत सभी यूजर्स को नहीं हो रही है. Downdector पर 100 से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की रिपोर्ट की है. इस दिक्कत का सामना करने वाले ज्यादातर यूजर्स वेब वर्जन वाले हैं.

ऐप वर्जन पर कुछ ही यूजर्स ने ट्विटर काम ना करने की जानकारी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वक्त से चर्चा में है. पहले ट्विटर डील को लेकर और फिर मस्क के फैसलों को लेकर लगातार कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है. एलॉन मस्क और ट्विटर की डील फाइनल होने के बाद से कंपनी से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

शुरू है छंटनी का सिलसिला
कंपनी से लोगों को छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कभी अपने ओपन वर्क कलचर को लेकर पॉपुलर था और अब यहां आधे से ज्यादा कर्मचारियों की विदाई की तैयारी चल रही है. Twitter से हर दिन किसी ना किसी बड़े अधिकारिक को बाहर निकाला जा रहा है.

वहीं शुक्रवार का दिन तो ट्विटर कर्मचारियों के लिए कयामत बनकर आया. ट्विटर ने एक ईमेल जारी कर सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया है. कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक ईमेल आया जिसमें कहा है कि चाहें आपको नौकरी से निकाला गया हो या नहीं,Twitter अपने ऑफिस टेम्परेरी तौर पर बंद कर रही है और लोगों के एक्सेस को रोका जा रहा है.
मेल कर लोगों को भेजा घर

मस्क ने हफ्ते भर पहले ही कंपनी की कमान अपने हाथों में ली है और एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से जारी ईमेल बताया गया है कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह स्टॉफ में कटौती की जानकारी दे दी जाएगी. कंपनी ने सभी कर्मचारियों के कार्ड एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है.

लोगों को अपने घरों को लौटने के लिए कहा गया है और उन्हें जॉब कटौती के बारे में ईमेल से जानकारी दे दी जाएगी. मस्क की एंट्री के बाद से ही Twitter से कई बड़े अधिकारियों को निकाला जा चुका है. एलॉन मस्क ने डील फाइनल होते ही सीईओ पराग अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर नेड सेगल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को टर्मिनेट कर दिया था.

तो क्या बंद हो जाएगा Twitter का कामकाज
टेम्परेरी तौर पर बंद ऑफिस करने और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के बाद ट्विटर का काम कैसे चलेगा? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में आ रहा है. जाहिर है कि ऐलॉन मस्क ने इससे निबटने का प्लान तैयार कर किया होगा. छंटनी का मुख्य उद्देश्य कंपनी के खर्चों को कम करना है और उसे प्रॉफिटेबल बनाना है.

इसके लिए लोगों की छंटनी होगी और दूसरे कर्मचारियों पर वर्कलोड भी बढ़ेगा. मस्क ने इस कंपनी को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर खर्च किए हैं, तो निश्चित तौर पर इसे बंद नहीं करेंगे.

हां, इससे फायदा कमाने के लिए दूसरे प्लान्स बनाएंगे. हाल में ही मस्क ने Blue Tick के लिए सब्सक्रिप्शन सजेस्ट किया है, जिसकी वजह से यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं. मस्क लगातार लोगों को ब्लू टीक और ट्विटर की फुल सर्विस यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेने की बात कह रहे हैं.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...