8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में हवाई करतब दिखा रहे दो प्लेन हवा में टकराए, आग...

अमेरिका में हवाई करतब दिखा रहे दो प्लेन हवा में टकराए, आग का गोला बन नीचे गिरे सैन्य विमान

Published on

डलास

अमेरिका के डलास में शनिवार को हवाई करतब के दौरान दो सैन्य विमान आपस में टकराकर जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और न ही हताहतों के बारे में कोई जानकारी मिली है। फिलहाल छह लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। इस टक्कर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि करतब दिखा रहे कई विमानों के बीच दो प्लेन आपस में टकरा जाते हैं और दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर जाते हैं।

पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर करतब का आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान की मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने ‘एबीसी’ न्यूज को बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बमवर्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था। घटना दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुई।

हवा में टक्कर देख उड़े लोगों के होश
दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। एंथनी मोनटोया नामक व्यक्ति ने विमानों को टकराते हुए देखा। उन्होंने बताया, ‘मैं वहां खड़ा हुआ था। मैं पूरी तरह हैरान रह गया और कुछ समझ नहीं पाया। आसपास के सभी लोग हांफ रहे थे। सब फूट-फूट कर रो रहे थे। सब सदमे में थे।’ डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग सहायता प्रदान कर रहे हैं।

टक्कर के बाद आग का गोला बने विमान
हवा में टक्कर के बाद प्लेन आग के गोले में बदल गए और नीचे गिर गए और काला धुआं उठने लगा। इससे पहले सितंबर में अमेरिका के ओरलांडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो प्लेन एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे थे। डेल्टा बोइंग 757 प्लेन पैसेंजर जेट से 500 फीट की दूरी से निकल गया। अगर ये दोनों विमान टकरा जाते तो बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...