11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमंच से किस औरंगजेब का बार-बार जिक्र कर रहे उद्धव ठाकरे, क्या...

मंच से किस औरंगजेब का बार-बार जिक्र कर रहे उद्धव ठाकरे, क्या है प्लान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना की पहचान हमेशा एक कट्टर हिंदूवादी राजनीतिक दल के रूप में रही है। मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए वह हमेशा मराठा अस्मिता और शिवाजी महाराज के दौर की याद दिलाती रही है। हालांकि इन दिनों शिवसेना का रुख थोड़ा बदला हुआ है। इन दिनों वह एक और औरंगजेब के बलिदान को याद कर रही है और माना जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय को लुभाने के लिए वह ऐसा प्रयास कर रही है। दशहरे की रैली में भी शिवाजी पार्क से उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब का जिक्र किया। औरंगजेब को जुलाई 2018 में जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने किडनैप कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी।

उद्धव ने शिंदे के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं छोड़ा, एकनाथ के बेटे ने दिया जवाब
उनके बलिदान का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब हमारे भाई थे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। दरअसल शिवसेना की पहचान भले ही आलोचकों के बीच सांप्रदायिक दल के तौर पर रही है, लेकिन बीते कुछ सालों में उसका रुख बदला है। खासतौर पर 2019 में महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से शिवसेना खुद को भाजपा के हिंदुत्व से अलग दिखाती रही है। वह नरम हिंदुत्व की बात करती रही है और उसी को ध्यान में रखते हुए उसने औरंगजेब को नायक के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। यही नहीं अनौपचारिक सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि शिवसेना को लेकर मुस्लिमों का रुख अब बदला है।

क्या कांग्रेस के वोट पर है शिवसेना की नजर, क्या है प्लान
औरंगजेब का बार-बार जिक्र करके शिवसेना ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि उनसे उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। यहां तक कि दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि हमारा हिंदुत्व भाजपा की तरह नहीं है। हमें औरंगजेब जैसे लोगों पर गर्व है। महाराष्ट्र की राजनीति को समझने वालों का कहना है कि शिवसेना चाहती है कि उसे हिंदुत्व से इतर भी कुछ वोट मिल सकें। इससे वह गैर-भाजपा मतदाताओं में पैठ बनाना चाहती है ताकि कमजोर पड़ी कांग्रेस का कुछ वोट हासिल हो सके। इससे वह भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में होगी, जो हिंदुत्व के मोर्चे पर उस पर पीछे हटने का आरोप लगाती रही है।

जून में भी उद्धव ठाकरे ने किया था औरंगजेब का जिक्र
यह पहला मौका नहीं था, जब उद्धव ठाकरे ने औरंगजेब का जिक्र किया। इससे पहले जून में भी एक रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था, ‘हम कैसे औरंगजेब जैसे लोगों पर गर्व न करें, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी थी। वह भले ही किसी भी समुदाय से रहे हों, लेकिन उन्होंने देश की रक्षा करते हुए जान दी। हमारा यही हिंदुत्व है।’

 

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...