10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउमेश पाल का गुनहगार असद अहमद मारा गया... केशव प्रसाद मौर्य बोले-...

उमेश पाल का गुनहगार असद अहमद मारा गया… केशव प्रसाद मौर्य बोले- यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

Published on

लखनऊ,

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के छोटे बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को एनकाउंटर में मार गिराया है. एनकाउंटर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-“एडवोकेट उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था. आज ये मिट्टी में मिल गए. ऐसे अपराधियों को कोई देखना नहीं चाहता है. उन्होंने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. मैं पूरी टीम एसटीएफ को बधाई देता हूं. उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देता हूं. जो इस प्रकार के अंदर अंजाम देने वाले हैं, उनको पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे. उन्होंने कहा कि प्रयागराज के लिए जनता और यूपी के जनता के लिए सुकून का संदेश है.

झांसी के पारीछा डैम इलाके में एनकाउंटर
झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच-पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है. दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है. बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच पारीछा डैम के इलाके में छिपे बैठे थे.

दोनों को जिंदा पकड़ना चाहती थी पुलिस
यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन्होंने STF की टीम पर फायर किया, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया गया. 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दिया.

अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और बाकी आरोपियों की को ट्रेस कर रही थी. एक बार तो गुड्डू मुस्लिम केवल पांच मिनट की देरी से मिस हो गया था लेकिन इस बार टीम को सफलता मिल गई. टीम ने असद और गुलाम को झांसी में लोकेट कर लिया. डिप्टी एसपी विमल और नवेंदु लीड इस पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे. पुलिस का एसओपी होता है कि अपराधियों को जिंदा पकड़ा जाए. एसटीएफ ने जब इन्हें चैलेंज किया तो इन्होंने फायरिंग कर दी. ये जवाबी कार्रवाई में मारे गए. टीम को उन के पास से फॉरेन मेड हथियार मिले हैं.

40 राउंड की फायरिंग के बाद दोनों ढेर
बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम एक बाइक से जा रहे थे. तभी पुलिस और यूपी एसटीएप की टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान असद और मोहम्मद गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई और दोनों शूटर असद व गुलाम को मार गिराया गया है. इनके पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वॉल्थर पिस्टल मिली है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...