8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'अंकल, मेरी मम्मी को बचा लो...', पापा की शिकायत लेकर थाने पहुंचा...

‘अंकल, मेरी मम्मी को बचा लो…’, पापा की शिकायत लेकर थाने पहुंचा 12 साल का बच्चा

Published on

आगरा,

मां को पिता द्वारा पीटे जाता देख 12 साल का बेटा सहम गया. उसे समझ नहीं आया कि वह पिता को कैस रोके. फिर वह तीन किलोमीटर दूर मौजूद थाने तक दौड़ता हुआ गया. पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस बच्चे के साथ उसके घर पहुंची और पिता को हिरासत में लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति नशे का आदी है. आय-दिन मारपीट करता है और घर में तोड़-फोड़ मचाता है.

दरअसल, बासोनी थाने में पसीने से लथपथ 12 साल बच्चा का हांफता हुआ पहुंचा था. पुलिस वालों ने उसकी हालत देखी और उसे बिठाया. पानी पिलाया और फिर बच्चे से थाने आने का कारण पूछा. थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बच्चे ने कहा ”अंकल मेरी मम्मी को बचा लो, पापा शराब पीकर मम्मी को बेल्ट से पीट रहे हैं, मम्मी कुछ नहीं कर पा रही हैं.”

बच्चे की बात सुनकर थाना प्रभारी ने बच्चे के साथ उसके घर जाने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों को आदेश दिया. पुलिस की जीप में बच्चे को बिठा कर सभी उसके घर पहुंचे. बच्चे के पिता और मां को जीप में बिठा कर वापस थाने ले आए. पुलिस की पूछताछ में बच्चे की मां मां ने कहा कि उसका पति शराबी है. नशे में घर आता है और मारपीट करता है. हंगामा मचाता है. घर में रखा खाना फेंक देता है और सामान फेंक देता है. बच्चे से भी मारपीट करता है. पति हर रोज ऐसा ही करता है.

पिता भी है परेशान
वहीं, पुलिस को शराबी युवक के पिता ने कहा कि वह भी बेटे की इन हरकतों से काफी परेशान है. बेटा शराबी हो गया है. हर रोज शराब पीकर घर आता है और बहू के साथ मारपीट करता है. घर की चीजें तोड़ देता है. काफी परेशान करता है.

हिदायत देकर छोड़ा
थाना प्रभारी ने महिला की बाद सुनी. पीड़िता पति के खिलाफ शिकायत करने के लिए राजी नहीं हुई. इस पर पुलिस ने उसके पति को अच्छे से समझाया. साथ ही उसे हिदायत दी कि आगे से ऐसी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.

बच्चे के घर से 3 किमी दूर है थाना
सामने आया है कि बच्चे के घर से थाने की दूरी 3 किमी की है. पिता द्वारा मां को पिटता देख वह तीन किमी तक दौड़ता हुआ थाने पहुंचा था और पुलिस को सारी बात बताई थी.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...