15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : मामी और भांजे के प्यार में हुआ मामा का कत्ल,...

MP : मामी और भांजे के प्यार में हुआ मामा का कत्ल, 6 साल के बच्चे ने पुलिस को दिया क्लू

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी. लेकिन पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर (बंजारा) का शव पुलिस को मिला था. जांच की तो पुलिस को पता चला कि रूपसिंह के मर्डर में उसका भांजा शुभम (22) भी शामिल था. पुलिस ने भांजे समेत हत्या में शामिल चार दोस्तों और मामी को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया. हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी है. क्योंकि भाजें और मामी का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

मामी और भांजे को हुआ एक दूसरे से प्यार
एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अवैध संबंध थे उसी को लेकर भांजे ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी. 12 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें की दो नाबालिग हैं. मामी और भांजे ने तकिए मुंह दबाकर मामा की हत्या की थी. फिर शव को नाले किनारे फेंक दिया जिससे पुलिस को पूरा मामल एक्सीडेंट का लगे.

तकिए से मुंह दबाकर मामा का किया मर्डर
पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों समेत उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की. इस दौरान शक हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या है. पूजा के 6 साल के बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता था. इसके बाद पुलिस ने पूजा का मोबाइल चेक किया इसमें पूजा ने शुभम को कई बार वीडियो कॉल किए थे. दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या के सभी अपने-अपने घर चले गए थे और खाटू श्याम जाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...