12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में घर से टकराया बेकाबू विमान, जलकर हुआ खाक, आग की...

अमेरिका में घर से टकराया बेकाबू विमान, जलकर हुआ खाक, आग की लपटें देख सहमे लोग, वीडियो

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में एक छोटा यात्री विमान हादसे का शिकार हुआ है। विमान में सवार कम से कम एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे की जांच अभी शुरुआती दौर में है, ऐसे में मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है। ये विमान शनिवार को आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त होकर मिनियापोलिस में एक मकान पर गिर गया। इस टक्कर से प्लेन और मकान में भीषण आग लग गई। ब्रुकलिन पार्क प्रवक्ता रिसिकट अडेसोगुन ने बताया है कि घर में रहने वालों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है लेकिन मकान पूरी तरह से जल गया है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और स्थानीय प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है।

अमेरिकी एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से बताया गया है कि हादसे का शिकार हुआ विमान सिंगल-इंजन वाला सोकाटा टीबीएम7 था। विमान में कितने लोग सवार थे, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन कम से कम एक व्यक्ति की मौत इस घटना में हुई है। विमान में एक से ज्यादा लोग भी हो सकते हैं। ये विमान डेस मोइनेस एयरपोर्ट से अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे के लिए जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

धू-धू कर जल उठा घर
जांचकर्ताओं ने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि सिंगल-इंजन सोकाटा टीबीएम7 विमान में कितने लोग सवार थे। हालांकि ये साफ हो गया है कि यात्रियों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है। शनिवार दोपहर को ये विमान 10792 Kyle Avenue पर एक घर से टकराया। हादसे के वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें विमान एक घर से टकराता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर फुटेज में दिख रहा है कि जिस घर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह आग की लपटों से घिरा हुआ है। स्थानीय दमकल विभाग के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्रुकलिन पार्क के फायर चीफ शॉन कॉनवे का कनहा है कि दमकल विभाग के घटनास्थल पर पहुंचने तक आग पूरी तरह से मकान में फैल चुकी थी।

गवर्नर का भी आया बयान
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ट्ज ने कहा कि उनकी टीम ब्रुकलिन पार्क में घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अफसरों ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि जांच में कुछ दिन लग सकते हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...