4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयगणेश के दरबार में 'अनूठा' दान... हिंदू-मुस्लिम में नफरत घोलने वालों यह...

गणेश के दरबार में ‘अनूठा’ दान… हिंदू-मुस्लिम में नफरत घोलने वालों यह तस्वीर देख लो

Published on

नई दिल्‍ली

हिंदू-मुस्लिम में नफरत घोलने की बातें तो दिन-रात होती हैं। टीवी हो या सोशल मीडिया, जहां देखो भोंपा बज रहा है। लेकिन, हर बार दोनों समाज के लोगों ने भाई-चारे की बेमिसाल बानगी पेश की है। यह दिखाती हैं कि हमें मजहब के आधार पर बांटने की हर कोशिश फिजूल है। हिंदू-मुस्लिम कभी नहीं बंट सकते हैं। इन दिनों गंगा-जमुनी तहजीब का ऐसा ही एक वीडियो वायरल है। दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाति मालीवाल ने भी इसे शेयर किया है। इसमें मुस्लिम टोपी लगाए गरीब सा दिखने वाला एक शख्‍स भगवान गणेश की विशाल मूर्ति के पास पहुंचता है। उनके चरणों में रखे दानपात्र के पास जाकर चुपचाप भेंट अर्पित करता है और वहां से निकल जाता है।

गणेश चतुर्थी के समय का लगता है वीडियो
यह वीडियो 15-16 सेकेंड का है। इसकी लोकेशन कन्‍फर्म नहीं है। लेकिन, देखने से मालूम होता है कि वीडियो गणेश चतुर्थी के समय का है। यह बात इसलिए कही जा सकती है क्‍योंकि पंडाल में भगवान गणेश की विशालकाय मूर्ति विराजमान है। वह बड़े से सिंहासन पर बैठे हैं। उनके चरणों के पास एक दानपात्र रखा है।

मूर्ति के पास जाता है मुस्लिम शख्‍स
वीडियो में एक गरीब सा शख्‍स दिखता है। उसने मुस्लिम टोपी लगाई हुई है। उसकी दाढ़ी पकी हुई है। एक कंधे पर उसने झोला टांगा हुआ है। इसका रंग सफेद है। उसका हुलिया देखकर यह कहा जा सकता है कि वह आर्थिक रूप से बहुत समृद्ध नहीं है।वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्‍स धीरे से उस मंच की तरफ बढ़ता है जहां भगवान गणेश की विशाल मूर्ति रखी गई है। वह मूर्ति के पास चुपचाप जाता है। वहां भगवान के पैरों के करीब रखे दानपात्र में भेंट डालता है।

यह छोटा सा वीडियो करोड़ों-करोड़ भारतीयों के लिए उदाहरण है जो मजहब के नाम पर एक-दूसरे पर जहर उगलते रहते हैं। वे भूल जाते हैं कि पहले हम इंसान हैं बाद में कुछ और। यह उनके लिए भी जवाब है जो धर्म के नाम पर लोगों में उन्‍माद पैदा करने की कोशिश करते हैं। भगवान के दरबार में सब एक हैं। जब वह अंतर नहीं करता है तो हम क्‍यों।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...