26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यUP की अनोखा ब्याह! दूल्हे को गिफ्ट में मिला बुलडोजर, बारातियों ने...

UP की अनोखा ब्याह! दूल्हे को गिफ्ट में मिला बुलडोजर, बारातियों ने लगाए योगी के नारे

Published on

हमीरपुर

आपने अभी तक शादियों में दूल्‍हे को तोहफे में बाइक या फिर लग्जरी कार मिलते सुना और देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दूल्हे को तोहफे में बुलडोजर मिलने से बाराती दंग रह गए। खुश बारातियों ने योगी बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाए। दूल्हा भारतीय नौसेना में कार्यरत है। दुल्हन भी सिविल सेवा सर्विस की तैयारी कर रही है। शादी में उपहार में दूल्हे को बुलडोजर दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी परशुराम प्रजापति आर्मी में हैं। इन्होंने अपनी बेटी नेहा प्रजापति की शादी इसी थाना क्षेत्र के सौखर गांव में स्वामीदीन चक्रवर्ती के पुत्र योगेन्द्र के साथ तय की थी। योगेन्द्र भी भारतीय नौसेना में नौकरी करता है। बताते हैं कि पिछले दिनों दोनों की शादी सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से की गई। बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। टीका के बाद दूल्हे ने शादी के मंडप में नेहा के साथ सात फेरे लिए।

बुलडोजर देख दूल्‍हे के परिजनों के चेहरे पर दिखी खुशी
शादी की अन्य रस्में सम्पन्न कराने के बाद शुक्रवार को दुल्हन के पिता ने दूल्हे को ऐसा उपहार दिया, जिसे देख बाराती भी दंग रह गए। दूल्हे को बुलडोजर मिलने पर बारातियों ने योगी बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाए। पहली बार शादी में उपहार में बुलडोजर मिलने पर जहां बाराती और आम लोग दंग रह गए। वहीं, दूल्हे के परिजनों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। परिजनों ने कहा कि कार से ये बुलडोजर अच्छा है, इससे तो फायदा ही होता रहेगा।

देवगांव के सरपंच जितेन्द्र खरे ने बताया कि दुल्हन नेहा उनके गांव की है, जिनके पिता और दो चाचा भी आर्मी में हैं। बताया कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि शादी में दूल्हे को बुलडोजर उपहार में मिला है। सौखर गांव के सरपंच कप्तान सिंह ने बताया कि उनके गांव में दूल्हे को शादी में बुलडोजर मिला है, जिससे पूरा गांव खुश है। बताया कि दूल्हा योगेन्द्र भारतीय नौसेना में कार्यरत है।

शादी के बाद भी दुल्हन करती रहेगी सिविल सेवा की तैयारी
देवगांव के सरंपच ने बताया कि गांव की बेटी नेहा सिविल सेवा सर्विस की तैयारी कर रही है। उसकी शादी भारतीय नौसेना के फौजी योगेन्द्र के साथ सम्पन्न हो गई है। परिजनों ने बताया कि नेहा का सिविल सेवा सर्विस में जाने का सपना है। वह इसके लिए अर्से से तैयारी भी कर रही है। बताया कि अब शादी के बाद भी सिविल सेवा सर्विस की तैयारी जारी रहेगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...