7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइक पर आए अज्ञात हमलावर, 15 गोलियां मारीं... हाफिज के भतीजे का...

बाइक पर आए अज्ञात हमलावर, 15 गोलियां मारीं… हाफिज के भतीजे का कैसे हुआ काम तमाम, अबू कताल की मौत की आंखों

Published on

इस्लामाबाद

भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक और आतंकी को जहन्नुम रसीद कर दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबू-कताल उर्फ कताल सिंधी को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। अबू कताल लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का भतीजा था। उसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम में शनिवार रात को निशाना बनाया गया।

कैसे मारा गया अबू कताल?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कताल पर उस समय हमला किया गया जब वह अपनी टोयोटा पिक अप से जा रहा था। शाम को करीब 7-8 बजे के बीच पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर देखा गया तो सामने की सीट पर बैठा शख्स मारा जा चुका था। वहीं पीछे की सीट पर बैठा उसका गनर भी मारा गया था। ड्राइवर भी घायल था। घटना पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि अचानक से मोटर साइकिल सवारों ने गाड़ी रोका और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान कताला को 14 से 15 गोलियां मारी गईं।

रियासी हमले के लिए था जिम्मेदार
कताल ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इसकी लंबे समय से तलाश थी। कताल की मौत को लश्कर-ए-तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह भारत के जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है। रियासी जिले में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की योजना कताल ने ही बनाई थी।

अबू कताल कौन था?
अबू कताल लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का भतीजा था। वह हाफिज सईद का बेहद ही करीबी था। हाफिज सईद ने ही उसे ऑपरेशनल कमांडर बनाया था। कताल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली में एक कैंप का संचालन करता था, जो राजौरी-पुंछ के इलाकों को निशाना बनाता था। कताल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की साजिश रचने और ड्रोन के जरिए हथियार गिराने में सीधे तौर पर शामिल था।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...