5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतियूपी-बिहार में हैं सबसे ज्यादा टैक्सपेयर जो नहीं देते हैं एक पैसे...

यूपी-बिहार में हैं सबसे ज्यादा टैक्सपेयर जो नहीं देते हैं एक पैसे का भी जीएसटी

Published on

नई दिल्ली

यूपी और बिहार में ऐसे रजिस्टर्ड और एक्टिव टैक्सपेयर्स की संख्या सबसे ज्यादा है जिन्होंने जीएसटी (GST) लागू होने के बाद से एक पैसे का भी टैक्स नहीं दिया है। केंद्र ने खुद संसद में इसका खुलासा किया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में 2.22 लाख एक्टिव टैक्सपेयर्स ने जीएसटी लागू होने के बाद से एक पैसे का भी टैक्स नहीं दिया है। बिहार में ऐसे टैक्सपेयर्स की संख्या 1.10 लाख है। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। वहां 1.05 लाख टैक्सपेयर्स ने कोई जीएसटी नहीं दिया है।

जीएसटी को जुलाई 2017 से लागू किया गया था। सीएजी (CAG) ने इससे पहले अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि जीएसटी लागू होने चार साल बाद भी इसकी समीक्षा और रिफंड के ऑडिट की व्यवस्था नहीं बन पाई है ताकि विभाग समय पर गलतियों में सुधार कर सके। ऑडिट में डबल पेमेंट के 410 मामले सामने आए थे जिनकी कुल राशि 13.73 करोड़ रुपये थी।

रिकवरी रेट बहुत कम
सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डिपार्टमेंट ने 2018-19 में 50 हजार मामलों की प्रायोरिटी के आधार पर वेरिफिकेशन के लिए पहचान की थी लेकिन यह कार्रवाई अब तक पूरी नहीं हुई है। विभाग को अभी 8849 मामलों को वेरिफाई करना है। जिन मामलों में अनियमितता की पुष्टि हो चुकी है, उनमें भी रिकवरी का रेट बहुत कम है। जीएसटी उपभोग के लिए घरेलू स्तर पर बेची जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाला कर है। इसमें टैक्स को अंतिम मूल्य में शामिल किया जाता है और बिक्री के स्थान पर उपभोक्ता इसका भुगतान करता है और बेचने वाला इसे सरकार को देता है। दुनिया के कई देशों ने इसे अपनाया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...