17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: जली हुईं रोटियां, पानी वाली दाल... मेस का खाना देखकर भड़के...

UP: जली हुईं रोटियां, पानी वाली दाल… मेस का खाना देखकर भड़के SP, मैनेजर को बोले- नालायक

Published on

मैनपुरी,

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस लाइन मेस के खाने को लेकर एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में उसने मेस में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था. इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस लाइन मेस के खाने को लेकर हायतौबा मचना शुरू हो गया है. मैनपुरी में भी पुलिस लाइन के मेस में बन रहे खाने पर सवाल उठ रहा है.

जब मेस के खाने पर सवाल उठा तो खुद मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया. खाने की क्वॉलिटी देखकर एसपी मैनपुरी का पारा चढ़ गया. सबसे पहले उन्होंने रोटी चेक की तो जली हुई रोटियां देखकर रोटी बनाने वाली महिला से कहा कि खाना अच्छा खिलाओ.

इस पर मेस के कर्मचारी ने कहा कि दो-तीन दिन में सुधार हो जाएगा इस पर कप्तान साहब ने तंज कसते हुए कहा, ‘तब सुधार होगा, जब फिरोजाबाद की तरह दिख जाएगा, अगर खाना मन से बनाया जाय तो उसमें स्वाद अपने आप आ जाता है.’ रोटी के बाद एसपी कमलेश दीक्षित सीधे मेस में उस जगह पर पहुंच गए, जहां सब्जियां दाल बनाई जाती है.

जब दाल चेक की गई तो उसमें ज्यादा मात्रा में पानी देखकर वो बहुत ज्यादा नाराज हुए और मेस प्रबंधक को ‘नालायक’ तक बोल दिया. पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मेस में खाना खाने वाले लोगों से कहा कि आप लोगों को बताने में क्या दिक्कत आ रही है? खाने की गुणवत्ता ठीक ना होने पर जमकर फटकार लगाई व खाने की गुणवत्ता सुधारने के दिशा निर्देश दिए.

इससे पहले फिरोजाबाद में तैनात कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने मेस के खाने के साथ रोते हुए आरोप लगाया था कि सरकार हमसे 12-12 घंटे काम कराती है और ऐसा खाना देती है, कप्तान साहब आए तो मैंने कहा कि आप इसमें से 4 रोटयां खा लीजिए. कम से कम ये पता चले कि आपके सिपाही 12 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं वो ये खाना खा रहे हैं.

रोते हुए मनोज कुमार ने कहा था कि यदि आज के यूपी में हिंदुस्तान में मानवता जिंदा है तो बता दीजिए कि यूपी पुलिस के आरक्षियों को सब दबाते जा रहे हैं. मैं सुबह से भूखा हूं. मुझे धमकी दी जा रही है कि बर्खास्त कर दिया जाएगा यदि थाली जनता के बीच लेकर गया तो, इन रोटियों को आप कुत्तों को डाल दीजिए, क्या आपके बेटे-बेटी ये रोटी खा सकते हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this