21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP: लखीमपुर में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 8 लोगों की...

UP: लखीमपुर में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Published on

लखीमपुर खीरी,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई.

इसके चलते निजी बस में बैठे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. धौरहरा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक निजी बस सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर आ रही थी, तभी ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर लखीमपुर की ओर से बहराइच जा रही एक ट्रक से टकरा गई.

बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर काफी जबरदस्त थी. बस में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है. मौके पर जिले के आला-अफसर पहुंच रहे हैं.

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...