14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी: घर में घुसकर लड़की के सिर में मारी गोली, फायरिंग की...

यूपी: घर में घुसकर लड़की के सिर में मारी गोली, फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े घरवाले तो देखा…

Published on

बलिया ,

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां तीन असलहाधारी बदमाशों ने तड़के घर में घुसकर एक लड़की की हत्या कर दी. बदमाशों ने लड़की के सिर में गोली मारी थी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, इस हत्याकांड की जांच चल रही है.

बता दें कि ये घटना 28 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे की है. बलिया के चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट में हथियारों से लैस तीन बदमाश एक घर में घुसते हैं और लड़की के सिर में मारी गोली मार देते हैं. गोली लगते ही लड़की की मौत हो जाती है और बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते हैं. ये बातें खुद मृतका के घरवालों ने बताई हैं.

जांच में जुटी पुलिस
बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनोंका रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे SP ने कहा परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर दी गई हैं. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है.

बताया जा रहा है कि लड़की घर के आंगन में लेटी हुई थी और नींद में थी. तभी असलहाधारी बदमाश घर में घुस आते हैं और लड़की के सिर में गोली मार देते हैं. घटना के वक्त लड़की के परिजन छत पर थे. गोली चलने की आवाज सुनकर वो नीचे उतरे तो देखा 3 बदमाश भाग रहे हैं. फिलहाल, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...