10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी को कर्नाटक का दिया गम यूपी ने किया कम, समझिए 2024...

बीजेपी को कर्नाटक का दिया गम यूपी ने किया कम, समझिए 2024 चुनाव से पहले जनता का संदेश क्या है

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कर्नाटक में बड़ा झटका लगा है। राज्‍य में कांग्रेस ने उसे करारी शिकस्‍त दी है। पंजे ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया है। इसने कांग्रेसियों में जान फूंक दी है। बीजेपी के लिए नतीजे वाकई निराशाजनक हैं। वह कर्नाटक के रास्‍ते दक्षिण भारत में छा जाने को बेताब थी। हालांकि, कर्नाटक के गम पर उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों ने मरहम का लेप लगाया है। यूपी निकाय चुनावों में बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहली बार 17 नगर निगमों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ विजय हासिल की है। प्रदेश के अंदर 200 नगर पालिका परिषदों में से 199 में चुनाव हुए। 2017 में बीजेपी के सिर 60 नगर पालिकाओं में जीत का सेहरा सजा था। इस साल बीजेपी ने नगर पालिका परिषदों में 2017 के मुकाबले दोगुना से ज्‍यादा सीटें हासिल की हैं। इस तरह बीजेपी को कर्नाटक में मिला गम यूपी ने कुछ हद तक कम किया।

इस बार के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में रेकॉर्ड 73.19 फीसदी मतदान हुआ था। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया था। त्रिशंकु विधानसभा की संभावना का संकेत देते हुए कई विश्लेषकों ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर कांग्रेस को बढ़त दी थी। हालांकि, नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने अपने बूते ही सरकार बनाने का रास्‍ता साफ कर लिया। 224 सदस्यीय विधानसभा में उसने 114 का जादुई आंकड़ा आसानी से पार लिया।

कांग्रेस ने की है दमदार वापसी…
इसके साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस ने 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी कर ली है। पार्टी ने बीजेपी के कब्जे वाले एकमात्र दक्षिणी राज्य से उसे बाहर कर दिया है। पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के बाद बीजेपी की यह दूसरी पराजय है। कर्नाटक चुनाव में सत्‍ता विरोधी लहर के अलावा भ्रष्‍टाचार का मुद्दा छाया रहा। चुनाव से महीनों पहले बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह ‘40 फीसदी कमीशन’ वाली सरकार है। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने बजरंग बली, राज्य सरकार की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण को समाप्त करने और हिजाब जैसे मुद्दों को उठाया। हालांकि, ये मुद्दे वोटरों को लुभाने में नाकाम साबित हुए। लोगों ने राज्‍य में बीजेपी के खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया।

सिर्फ पीएम मोदी का नाम काफी नहीं…
इससे एक और बात सामने आई। वह यह है कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जीता नहीं जा सकता है। यह बात पहले हिमाचल प्रदेश में भी जाहिर हो चुकी है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को ‘रियल वर्क’ देखना है। यही वह चीज है जो लोगों को यूपी में दिखाई दी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में प्रदेश में माफियागिरी पर लगाम लगी। निवेश को आकर्षित करने के लिए कदम उठाए गए। सरकारी स्‍कीमों का फायदा घर-घर पहुंचाने के लिए सिस्‍टम ने सारी ताकत झोंक दी। लोगों को सुरक्षा का एहसास हुआ। इसका रिजल्‍ट निकाय चुनावों में भी देखने को मिला। पहली बार 17 के 17 नगर निगमों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत का पताका फहरा दिया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...