9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्ययूपी : सीतापुर में डांट से चिढ़े छात्र ने टीचर पर ताबड़तोड़...

यूपी : सीतापुर में डांट से चिढ़े छात्र ने टीचर पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Published on

सीतापुर

यूपी के सीतापुर के जहांगीराबाद में एक इंटर कॉलेज के छात्र ने शनिवार की सुुबह-सुबह अपने शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सीतापुर के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद शिक्षक ने आरोपी छात्र को डांट दिया था। इसी गुस्‍से में उसने शनिवार को इस वारदात को अंजाम दिया है।

यह घटना, सीतापुर के बिसवां तहसील के सदरपुर थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद आदर्श रामस्वरुप इंटर काॅलेज में अफरातफरी मच गई। कॉलेज में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदरपुर इलाके के ग्राम दानपुरवा मजरा जहांगीराबाद निवासी शिक्षक रामसिंह वर्मा जहांगीरबाद स्थित आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते दिन दो छात्रों के बीच हुए विवाद में उन्‍होंने आरोपी छात्र को डांट दिया था।

इससे गुस्साए छात्र ने शनिवार की सुबह स्कूल पहुचंकर उनपर गोलियां बरसा दीं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर छात्र काॅलेज से फरार हो गया। कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने आनन-फानन में राम सिंह वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...