9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यUP : क्लीनिक में दारोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी...

UP : क्लीनिक में दारोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी डॉक्टर फरार

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जहां क्लिनिक में दारोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक पंकज नाम का युवक थरवई इलाके के 40 नंबर गोमती के जनकल्याण चिकित्सालय में गया था. किसी बात पर उसकी डॉक्टर से बहस हो गई और वहीं उसे गोली मार दी. इस घटना के बाद से क्लिनिक चलाने वाला रोहित फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

दारोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित शर्मा खुद को स्वरुप रानी अस्पताल का डॉक्टर बताकर क्लीनिक चलाता था. मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं. जो वह वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात हैं.

युवक के शव को पुलिस ने लेकर मर्चरी में रखा दिया है. मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे और पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे. पंकज यादव थरवई क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव का रहने वाला है. फिलहाल वो तेलियरगंज में रहता था. जिस अस्पताल में उसकी हत्या हुई है उसी के पीछे वह अपना घर बनवा रहा था.

पुलिस हत्यारे को पकड़ने में जुटी
इसी को लेकर उसका डॉक्टर से विवाद चल रहा था. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. आईपीएस अभिषेक भारती के मुताबिक अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...