24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य'यूपी अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं, लेकिन कोशिश जारी', राज्यपाल...

‘यूपी अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं, लेकिन कोशिश जारी’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ में पत्रकारों से संवाद किया. इस दौरान लॉ एंड आर्डर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश यूपी अभी भी पूरी तरीके से सेफ नहीं हुआ है. 100% सुरक्षित नहीं है, लेकिन कोशिश जारी है. अभी कानून-व्यवस्था में सुधार की काफी गुंजाइश है.

वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सरकार उस फैसले के मुताबिक ही काम कर रही है. जबकि, प्रदेश में हर गुजरते दिन बढ़ते जा रहे मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर किए सवाल पर राज्यपाल ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपनी कोई राय नहीं देंगी.

इससे पहले उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव पर बात करते हुए महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुछ साल पहले तक शाम 5 बजे के बाद यहां लड़कियां बाहर नहीं निकलती थीं लेकिन अब बदलाव आ रहा है. राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह राज्य सरकार के कामों की मॉनिटरिंग नहीं करती हैं. केंद्र द्वारा महिलाओं-बच्चों के लिए किए जा रहे कामों को देखती हैं.

गौरतलब हो कि 5 साल में ये पहला मौका है जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पत्रकारों से संवाद किया. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए हुए कार्यों का लेखा-जोखा भी बताया कि किस तरीके से प्रदेश के कॉलेज और यूनिवर्सिटी अब NAAC जैसे ग्रेडिंग में बड़ी पहचान बना रहे हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...