14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: पुलिस की गाड़ी में शराब और नमकीन के पैकेट, ऑन ड्यूटी...

UP: पुलिस की गाड़ी में शराब और नमकीन के पैकेट, ऑन ड्यूटी सिपाही-होमगार्ड पर एक्शन

Published on

जालौन ,

यूपी के जालौन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की डायल-112 गाड़ी में शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट पड़े मिले. हैरत की बात ये रही कि इस दौरान दो पुलिसवाले गाड़ी में ही थे. जब किसी ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसवाले उसे मना करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दोनों पुलिसकर्मी नशे में धुत थे. फिलहाल, दोनों पर विभागीय एक्शन लिया जा रहा है. सोशल मीडिया के जरिए जालौन पुलिस ने इसकी तस्दीक की है.

दरअसल, पूरा मामला जालौन के थाना एट का है, जहां डायल-112 गाड़ी में शराब और पानी की बोतल के साथ नमकीन के पैकेट मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके चलते विभाग की किरकिरी हो रही है. मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारी ने आरोपी होमगार्ड को पीआरवी से हटाकर उसके विभाग में अटैच कर दिया. साथ ही दंडात्मक कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है.

इसके अलावा डायल-112 में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इस घटना से महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में स्थानीय लोगों ने उक्त पुलिसवालों के नशे में होने के दावा किया है. वीडियो में भी समझ आ रहा है कि पुलिसकर्मियों की आवाज लड़खड़ा रही है.

वायरल वीडियो जालौन के एट थाना क्षेत्र के हरदोई गुर्जर का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की रात डायल-112 के चालक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी फिर उल्टा ट्रैक्टर चालक पर ही रौब झाड़ने लगा था. ये बात घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों को पसंद नही आई. उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिसवाले अकड़ गए. इसी बीच वहां खड़े एक युवक ने पुलिसवालों का वीडियो बना लिया.

लोगों ने कहा कि गाड़ी में मौजूद होमगार्ड व एक सिपाही शराब के नशे में धुत था. उनकी गाड़ी में देशी शराब का क्वार्टर व नमकीन के पैकेट भी रखे हुए थे. फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद दोनों पर एक्शन हो गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this