21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP: मिड-डे मील में बच्चों को दिया गया नमक-चावल, प्रिंसिपल सस्पेंड

UP: मिड-डे मील में बच्चों को दिया गया नमक-चावल, प्रिंसिपल सस्पेंड

Published on

अयोध्या ,

अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूल डीहवा पांडेय का पुरवा में मिड-डे मील के तहत बच्चों को चावल और नमक खाने परोसा गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया. इस मामले पर जिलाधिकारी का कहना है कि सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की गई है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि गांव के पास स्कूल होने के कारण कई बच्चे भोजन लेकर घर चले जाते हैं और फिर बाद में वापस आते हैं. इनमें से कुछ बच्चों ने घर पर अपने अभिभावकों से स्कूल में नमक चावल मिलने की बात कही. जिसके बाद कई बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए तथा नाराजगी जताई.

वायरल वीडियो में शख्स लगातार कहते हुए सुनाई देता है कि ”इस मामले में शिक्षक और ग्राम प्रधान ने जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है. फिर कौन जिम्मेदार है?” शख्स आगे कहता है कि ”आप देख सकते हैं ये सभी बच्चे चावल और नमक खा रहे हैं. कौन अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में भेजना चाहेगा? वह कहता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह वीडियो देखना चाहिए”.

इस मामले में अब जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार ने संबंधित परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एकता यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने इस पूरे मामले की जांच करने और समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. इस घटना ने एक बार बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...