12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्ययूपी : मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा,...

यूपी : मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई बेल्ट, वीडियो भी बनाया

Published on

देवरिया ,

यूपी के देवरिया में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ बर्बरता की गई. दबंगों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट की बौछार कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पीड़ित युवक को सोफे पर उल्टा लिटाया गया है. उसके सिर पर एक शख्स बैठा है और दूसरा आरोपी पीड़ित के पिछले हिस्से पर बेल्ट की बरसात कर रहा है. वहीं, पास में खड़ा तीसरा शख्स मोबाइल से घटना को रिकॉर्ड कर रहा है.

बताया जा रहा है कि दबंगों द्वारा खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. जैसे ये वीडियो देवरिया की सलेमपुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस महकमे में खलबली मची गई. फौरन आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीमें लगा दी गईं.

देवरिया पुलिस ने बुधवार को वीडियो में बेल्ट से पिटाई करते दिखाई दे रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसका नाम रोहित श्रीवास्तव पुत्र अशोक लाल श्रीवास्तव है, जो सलेमपुर का ही रहने वाला है. वहीं, पुलिस दूसरे आरोपी जो पीड़ित के सिर पर बैठा है उसकी तलाश कर रही है. उसका नाम प्रियांशु सिंह है. देवरिया पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से आरोपियों को लेकर हो रही कार्रवाई की जानकारी पोस्ट की है.

मामले में सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि रोहित एक ईंट भट्ठे पर मुनीम का काम करता है और मोबाइल चोरी के शक में यह पिटाई ईंट भट्ठे के कार्यालय में की गई. पीड़ित युवक गोरखपुर के चौरी-चौरा का निवासी है. उसे तहरीर देने के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रोहित अभी पुलिस हिरासत में है, और उसका साथी प्रियांशु सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...