7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्ययूपी: बरेली में फिर बवाल... आपस में भिड़े दो समुदाय, जमकर चले...

यूपी: बरेली में फिर बवाल… आपस में भिड़े दो समुदाय, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर! भारी फोर्स तैनात

Published on

बरेली ,

यूपी के बरेली जिले में फिर बवाल हो गया. इस बार बवाल मस्जिद के सामने महज कुछ ईंट उठाने को लेकर हुआ. इस मामूली सी बात पर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने घरों में घुसकर भी मारपीट की. गुरुवार दिन में हुई इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया. फिलहाल, मौके पर पुलिस मौजूद है.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर आंवला के महमूदापुर गांव की है. जहां मस्जिद के पास एक पकौड़ी वाले की दुकान है. बीते दिन मस्जिद के पास से पकौड़ी वाले के बच्चे ने एक-दो ईंट उठा ली, जिसके बाद बवाल हो गया. आरोप है कि मस्जिद के मौलाना ने भीड़ को इकठ्ठा किया और पकौड़ी वाले पर हमला कर दिया. जिसके बाद बाजार में भगदड़ मच गई.

इसकी खबर जब बाहर फैली तो दूसरे समुदाय के लोग भी इकट्ठा हो गए और कुछ ही देर में एक पक्ष ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चला दिए. इस घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन्हीं के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर आंवला और अलीगंज थाने की पुलिस पहुंच गई. सीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रण किया. इस मामले में हिंदू पक्ष की ओर से पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. मजिस्ट्रेट का कहना है की मस्जिद के पास से एक बच्चे ने कुछ ईंट उठा ली थीं, जिसके बाद बवाल हो गया. दोनो ओर से पथराव भी हुआ है और लाठी-डंडे भी चले हैं. कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया गया है. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात है.

स्थानीय लोगों का आरोप है की मोहर्रम के दौरान भी दूसरे समुदाय के लोगो ने गैर परंपरागत रूट से ताजिया निकाला था और अब जरा सी बात पर इतना बड़ा विवाद कर दिया. पूरे गांव में जगह-जगह सड़क पर पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...