11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउप्र : शराब पीने से किया इनकार, तो गांव के दबंगों ने...

उप्र : शराब पीने से किया इनकार, तो गांव के दबंगों ने बुजुर्ग की ईट-पत्थरों से कुचलकर कर दी हत्या

Published on

हरदोई ,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गांव के कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग की ईंट, पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दबंग जबरन बुजुर्ग को शराब पिला रहे थे. जब उसने शराब पीने से मना किया तो तीनों बदमाश बुजुर्ग को पकड़कर खेत में ले गए जहां उसकी बेहरमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है. यह घटना सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा गांव में हुई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
बताया जा रहा है कि बड़ौरा गांव निवासी श्रीपाल (70) खेती करते थे. सोमवार रात वह खेत में तैयार हो रही मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गए थे. इस दौरान गांव के ही भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम खेत पर पहुंच गए. आरोप है कि इन्होंने श्रीपाल को घसीटते हुए अपने घर में ले गए. जहां तीनों ने शराब पीने के बाद श्रीपाल को भी जबरन शराब पिलाई.

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
श्रीपाल ने शराब पीने से इनकार कर दिया और इनका आपस में विवाद शुरू हो गया. आरोपियों ने ईंट से सिर और चेहरा पर वार कर श्रीपाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
इस घटना पर एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि यह घटना ग्राम बडोरा की है, थाना सवायजपुर के रहने वाले बुजुर्ग श्रीपाल (70) की गांव के कुछ लोगों ने ईंट, पत्थर मारकर हत्या कर दी. इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...