21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP: मोबाइल छीन लेने से भड़की पत्नी, पति को बेहोश कर लगाया...

UP: मोबाइल छीन लेने से भड़की पत्नी, पति को बेहोश कर लगाया करंट, बैट से फोड़ डाला सिर

Published on

मैनपुरी ,

यूपी के मैनपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया. इस बात से गुस्साई पत्नी ने पति को बेहोश कर बिजली करंट दे दिया. फिर क्रिकेट के बैट से उसके सिर पर कई वार किए. फिलहाल, घायल पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच-पड़ताल जारी है.

बता दें कि किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर निवासी प्रदीप कुमार की शादी 2007 में औरैया जिले की बेबी से हुई थी. प्रदीप का आरोप है कि 18 मई की रात को उसकी पत्नी बेबी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर प्लग में तार लगाकर बिजली का करंट दिया.

बकौल प्रदीप- करंट से मैं बेड से नीचे गिर गया लेकिन बेबी फिर भी मुझे बिजली के झटके देती रही. मेरी चीख-पुकार सुनकर बेटा अंश (14) भागकर आया और उसने प्लग से तार निकाल दिया. लेकिन इसके बाद बेबी ने पास में रखे क्रिकेट बैट से मेरे सिर व शरीर पर कई वार किए जिससे मैं लहूलुहान हो गया. आरोप है कि जब प्रदीप को उसके बेटे अंश ने बचाने की कोशिश की तो बेबी ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया. प्रदीप का कहना है कि बेबी उसे और उसके पुत्र अंश व मां सिया देवी को भी जान से मार सकती है.

जानलेवा हमले की वजह बना मोबाइल
बीते दिन प्रदीप ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक पत्नी बेबी ने मोबाइल के विवाद में उसके ऊपर हमला किया. प्रदीप ने आरोप लगाया कि बेबी के पास जो मोबाइल है उससे वह किसी अन्य व्यक्ति से आए- दिन बात करती थी. जिसपर उसने विरोध किया और बेबी के माता-पिता व भाई को घर बुलाकर शिकायत की. उनके कहने पर बेबी का मोबाइल जब्त कर लिया. इसी बात से बेबी इतनी आगबबूला हो गई कि उसने प्रदीप व उसके बेटे अंश पर हमला कर दिया.

घायल प्रदीप का इलाज सैफई मेडिकल कालेज में हुआ. अब प्रदीप अपनी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है, जिससे उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. प्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 307/328/506 में अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...