4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यनूंह के बाद पानीपत में हंगामा, तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक मस्जिद...

नूंह के बाद पानीपत में हंगामा, तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक मस्जिद में घुसे, नारे भी लगाए

Published on

पानीपत,

हरियाणा के पानीपत में 15 अगस्त के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी. तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने मस्जिद के बाहर जमकर बवाल किया. इस दौरान उन्होंने धार्मिक नारेबाजी भी की और डीजे बजाए. आरोप है कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर मस्जिद के अंदर भी घुस गए. मस्जिद के बाहर हंगामा करने का आरोप विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर लगा है. जिस मस्जिद के बाहर हंगामा हुआ, वहां के इमाम ने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है.

सिर पर तिरंगा बांधने को तैयार: इमाम
मस्जिद के इमाम ने कहा तैयब सुरैया ने तिरंगा बनाया था. इस तिरंगे पर हमारा बराबर हक है. उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे मस्जिद पर तिरंगा लगा दिया था. हम अपने सिर पर तिरंगा बांधने को तैयार हैं. वहीं मस्जिद के इमाम की शिकायत पर डीएसपी ने कहा कि हम माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. पुलिस हुड़दंगियों से सख्ती से पेश आएगी. मस्जिद के बाहर सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

नूंह से गुरुग्राम तक फैली थी हिंसा
हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई. नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद नूंह, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया था. इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था.

हिंसा को लेकर 142 एफआईआर दर्ज
हरियाणा में हिंसा को लेकर 142 FIR दर्ज की गईं, जबकि 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अकेले गुरुग्राम में हिंसा को लेकर 37 मामले दर्ज किए गए. अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 93 लोगों को हिरासत में लिया गया. नूंह में हिंसा के बाद 700 से ज्यादा अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन हुआ हैं. इनमें से कई ऐसी संपत्तियां भी हैं, जिनका इस्तेमाल पत्थरबाजी के लिए हुआ था. हालांकि, अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...