16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS: नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक चढ़ाकर की...

US: नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक चढ़ाकर की अंधाधुंध फायरिंग, 12 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक ने तेज रफ्तार में भीड़ को टक्कर मार दी. नए साल के मौके पर लोग यहां जश्न मना रहे थे. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना लगभग सुबह 3.15 बजे बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई, जो अपने नाइटलाइफ और अपने वाइब्रेंट कल्चर के लिए मशहूर है. एफबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और स्थानीय पुलिस ने कहा है कि ये आतंकी हमला नहीं है. गोलीबारी करने वाले ड्राइवर को भी मार गिराया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ट्रक से उतरते ही भीड़ पर गोलीबारी करने लगा. मौके से सामने आए वीडियो में सड़क पर लोगों को देखा जा सकता है, और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है. सड़कों पर घायल लोगों को देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक, न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने संदिग्ध पर भी गोली चलाई. घटना के बाद, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है.

ऑरलियन्स में इमरजेंसी जैसे हालात
एक्सीडेंट और गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है, और मौके पर इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं. वीडियो और तस्वीरों में पुलिस की गाड़ियां, एम्बुलेंस और कोरोनर कार्यालय के वाहन क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं, जहां स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, और संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

भारी जानमाल के नुकसान की आशंका
न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने मेट्रो को बताया कि “शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार ऐसा लगता है कि एक वाहन ने लोगों के समूह में घुसकर कुचल दिया. हालांकि, इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसका ठीक से आकलन नहीं किया जा सका है, और कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की.

बताया जा रहा है कि, हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पास के बोरबन स्ट्रीट पर इकट्ठा हुए थे. पुलिस ने लोगों से अपील की कि फिलहाल इस क्षेत्र की यात्रा से बचें क्योंकि इमरजेंसी टीमें घटना की जांच कर रही है. अभी संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...