15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : BJP विधायक हरीश शाक्य की बढ़ी मुश्किल, रेप और...

उत्तर प्रदेश : BJP विधायक हरीश शाक्य की बढ़ी मुश्किल, रेप और जमीन घोटाला केस में बयान दर्ज, ऐक्शन में तेजी

Published on

बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा के मौजूदा भाजपा विधायक हरीश शाक्य और उनके भाइयों सहित 16 लोगों की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है। इन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश के बाद थाना सिविल लाइंस में एक युवक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें किसी पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म तो किसी पर जमीन हड़पने के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगा था। अब पुलिस की विवेचना में तेज होती दिखाई दे रही है।

रेप और धोखाधड़ी के मामले में पीड़िता के अदालत बयान दर्ज कराए गए हैं। कलमबंद बयान दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक हरीश शाक्य समेत अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।दरअसल पिछले कुछ दिनों पूर्व शहर के थाना सिविल लाइंस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य समेत 16 आरोपियों के खिलाफ जमीन हड़पने और विधायक सहित 3 लोगों पर सामूहिक रेप के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़ित पक्ष का आरोप था कि उसकी लगभग 16 करोड़ रुपए की जमीन आरोपियों ने हड़प ली थी। इसमें उझानी का व्यापारी मनोज गोयल बरेली का आनन्द प्रकाश अग्रवाल और हरिशंकर व्यास सहित विधायक के भाई अन्य लोग आरोपी थे।पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू की। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर विधायक के कैंप कार्यालय गई यहां नक्शा बनाया गया। हालांकि इस बीच पीड़िता ने थाना सिविल लाइंस पुलिस पर बयान और मामले की पुछतांछ के दौरान अपत्तिजनक सवाल पूछे जाने का भी आरोप लगाया था।

बताते हैं कि बीते मंगलवार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को बुलाकर उसे कोर्ट में पेश किया यहां पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए गए हैं। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद रही। यहां बताते चले कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और खुद पर लगे गंभीर आरोपों को निराधार बताते हुए षड्यंत्र करार दिया था और कहा था कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...