7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट: ज्योर्तिमठ में नहीं चला बीजेपी का जादू, कांग्रेस...

उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट: ज्योर्तिमठ में नहीं चला बीजेपी का जादू, कांग्रेस ने हासिल की 6 सीटों पर जीत

Published on

चमोली

निकाय चुनावों का शोरगुल थामने के साथ ही सीमांत जनपद चमोली से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। जनपद में चार नगर पालिकाओं समेत 6 नगर पंचायतों में से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दो सीट हासिल कर पाई जबकि कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो सीट हासिल की है। आपदा के जख्मों से उभर रहे ज्योर्तिमठ नगर में चुनाव प्रचार जनसभा और रोड शो करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी का जादू फेल हो गया।

यहां कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की सुषमा डिमरी को 446 वोटो से हरा दिया कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह को 2341 भाजपा प्रत्याशी सुषमा डिमरी को 1895 और निर्दलीय प्रत्याशी किरण डिमरी को 404 वोट मिले।

जनमत को बिन समझे बांटे टिकट
सीमांत जनपद चमोली की सात निकाय सीटों सहित ज्योर्तिमठ नगर पालिका सीट पर हुई भाजपा की करारी हार का कारण यहां प्रत्याशियों का सही चयन न हो पाना माना जा रहा है। निकाय चुनाव से ठीक पहले चुनाव जीतने की होड़ में सीटों का फेर बदल सामान्य से महिला और फिर ओबीसी महिला आरक्षित करके चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सीमित कर मतदाताओं को एक सीमित विचारधारा के बीच मतदान करने के लिए विवश करना भाजपा की हार के प्रमुख कारणों में से एक है।

जनपद भर में तमाम स्टार प्रचारकों की फौज को मैदान में उतारने के बाद भी भाजपा जनता को कन्वेंस करने में नाकाम रही जबकि कांग्रेस ने जनपद की अधिकांश सीटों पर जनमत को समझते हुए प्रत्याशी उतार कर विजय हासिल कर ली।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....