13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: चमोली के नीती मलारी नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, चारों...

उत्तराखंड: चमोली के नीती मलारी नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, चारों तरफ छाया धूल का गुबार

Published on

देहरादून/चमोली

सीमांत जनपद चमोली जिले में भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाले नीति-मलारी राजमार्ग पर सोमवार को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। पहाड़ के इस तरह से टूटने से लोगों की सांसें अटक गईं। गनीमत रही कि उस मार्ग से केाई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़ी के टूटने से आये मलबे के कारण राजमार्ग बाधित हो गया, लेकिन बीआरओ ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम तक रास्ता खोल कर यातायात सुचारू कर दिया।

आज दोपहर के समय चमोली जनपद में नीती मलारी नेशनल हाईवे हाईवे पर पहाड़ टूटकर गिरने का एक वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पहले कुछ पत्थर गिरे और फिर कुछ ही सेकेंड में पहाड़ का बड़ा सा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसके बाद हाईवे पर चारों तरफ धूल का गुबार दिखाई दिया।

कुछ घंटे में खोला गया रास्ता
इस भूस्खलन के बाद से नीती घाटी में बसे गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं, क्योंकि उनका संपर्क जिला और तहसील मुख्यालय से कट गया। इसके अलावा आईटीबीपी और सेना समेत बीआरओ को भी रसद पहुंचाने में दिक्कत आने की समस्या खड़ी हो गई थी। हालांकि कुछ घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद रास्ता खोल दिया गया और यातायात को सुचारू कर दिया गया।

पवर्वतीय क्षेत्रों में कभी तेज धूप तो कभी भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर पहाड़ों पर भी पड़ रहा है। नीती मलारी नेशनल हाईवे पर भी जब चटक धूप निकली तो पहाड़ी भरभराकर ढह गई। बता दें कि 28 फरवरी को चमोली जिले में माणा गांव के पास एवलांच आया था, जिसमें बीआरओ के 54 मजदूर दब गए थे। तीन दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और आईटीबीपी के जवान ने 46 मजूदरों को तो बचा लिया था, जबकि 8 मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...