17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगुजर रही थी गाड़ी और भराभराकर गिरा 100 साल पुराना पुल, आंध्र...

गुजर रही थी गाड़ी और भराभराकर गिरा 100 साल पुराना पुल, आंध्र प्रदेश में हादसा

Published on

अमरावती

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में अंग्रेजों के जमाने में बना एक प्राचीन पुल ढह गया है। इच्छापुरम के पास बाहुड़ा नदी पर बना यह पुल 100 साल पुराना बताया जाता है। बुधवार सुबह छह बजे अचानक पुल भरभराकर टूट गया। इच्छापुरम से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले रास्ते में बना पुल टूट जाने से यातायात में परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि सुबह जब 70 टन वजनी पत्थर की एक लॉरी गुजर रही थी तो पुल ढह गया। इस घटना में लॉरी चालक व क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं।

पुल टूट गया और वजनी लॉरी नीचे गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। इस ब्रिज का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1929 में हुआ था। पुल के गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

हाल ही में हुई थी मरम्मत
इस पुल पर हाल ही में एक नई सड़क भी बिछाई गई थी। पुल पर मरम्मत होने के बाद यह देखने में अच्छा लग रहा था। हालांकि पुल ग्रेनाइट लोड लॉरी के वजन नहीं उठा सका और ढह गया।

टला बहुत बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ओवरलोड लोड और पुराने पुल के कारण हुआ। बताया जाता है कि पुल और नदी के बीच महज 20 मीटर की ऊंचाई थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। चिंता व्यक्त की जा रही है कि यदि दुर्घटना के समय पुल पर और ज्यादा वाहन होते तो दुर्घटना गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल को कई बार अधिकारियों के ध्यान में ला चुके हैं लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...