6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'बहुत डराने वाला है...', गिरिराज ने खोल दिया नीतीश- KCR के बंद...

‘बहुत डराने वाला है…’, गिरिराज ने खोल दिया नीतीश- KCR के बंद कमरे वाला ‘राज’

Published on

बेगूसराय

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार आए। सीएम नीतीश कुमार, डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिले, फिर वापस चले गए। केसीआर तो वापस चले गए, लेकिन बिहार की सियासत खूब परवान चढ़ रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और केसीआर के बीच बंद कमरे में जो बात हुई, वह मुझे पता चल गया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से जो पता चला है, वह बहुत डराने वाला हुआ है। बीजेपी नेता के अनुसार, दोनों के बीच तुष्टीकरण की नीतियों पर चर्चा हुई है। केसीआर तेलंगाना में सिर तन से अलग करवाने का आंदोलन चला रहे हैं। उसी तरह नीतीश बाबू के राज में भी होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बंद कमरे में जो घोषित हुआ है, वह है सिर तन से जुदा करना, इस्लामिक कानून लागू करना। साथ ही पूरे देश में हिंदू मुक्त भारत अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
Amazon सुपर वैल्यू डेज़! किराने के सामान और दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर 50% तक की छूट, अपने सभी ऑर्डर घर पर प्राप्त करें! |

मुख्यमंत्री का चीर हरण करके चले गए केसीआर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केसीआर बिहार आकर भरी सभा में हमारे मुख्यमंत्री का चीर हरण करके चले गए, उठक-बैठक करा के चले गए। यह मुख्यमंत्री की बदनामी नहीं है, यह बदनामी बिहार की आवाम की हुई है। बेगूसराय सांसद ने कहा कि पहले मुझे लगा था कि केसीआर पीएम उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

वहीं, पटना में नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टर के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पोस्टर से कोई पीएम नहीं बनता है। जनता जिसको आशीर्वाद देती है, वही भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। 2013 में भी तो नीतीश कुमार अलग हुए थे। आज तक नीतीश कुमार सीएम मटेरियल नहीं बन पाए, तो पीएम मटेरियल कहां से बनेंगे। पोस्टर लगाने से कोई पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट नहीं हो जाता।

बिहार में यूपी की तर्ज पर हो मदरसों का सर्वे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी की तर्ज पर बिहार में मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है। बिहार में भी खासकर सीमावर्ती इलाकों में भी यूपी की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार की सीमा जो नेपाल से जुड़ा हो, बंगलादेश की सीमा हो या बंगाल से जुड़ी सीमा हो सभी जगह मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इन मदरसों और मस्जिदों में कौन लोग रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। रहने वाले लोग भारत के खिलाफ हैं या भारत के पक्ष में हैं।

उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मदरसों का सर्वे कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मदरसों के सर्वे से कुछ लोगों खासकर ओवैसी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन, उनके पेट में दर्द होने की जरुरत नहीं है, वहां के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुसलमानों को अच्छी शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों को डर है कि कहीं ये न पता चल जाए कि कौन बंगलादेशी है और कौन रोहिंग्या हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...